Video: माधुरी ने शेयर किया बेटे के बाल कटवाने का वीडियो, इस खास काम के लिए बढ़ाई थी चोटी
मुंबई, 08 नवंबर: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर माधुरी अपनी फोटोज और डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करतीं है, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं, लेकिन इस बार माधुरी नहीं बल्कि उनका बेटा सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसकी पीछे की वजह है उनके लंबों बालों का कटवाना वो भी एक खास काम के लिए, जिसके बाद लोग एक्ट्रेस की बेटे के इस कदम की तारीफ करते नहीं थक रहें।

इस वजह से कटवाए बाल
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनका बेटा अपने लंबे बालों की चोटी कटवा रहे हैं। एक्ट्रेस के बेटे रेयान ने अपने बाल कैंसर मरीजों को दान किए है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। माधुरी दीक्षित ने अपने बेटे रेयान को एक हीरो कहा, क्योंकि उन्होंने अपने बाल कैंसर रोगियों की मदद के लिए दान कर दिए थे।

'सभी हीरो कैप नहीं पहनते...लेकिन मेरा'
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में माधुरी ने लिखा, सभी हीरो कैप नहीं पहनते...लेकिन मेरा! राष्ट्रीय कैंसर दिवस के मौके पर, मैं कुछ खास साझा करना चाहती हूं। उन्होंने आगे लिखा कैंसर के लिए कीमो से गुजर रहे कई लोगों को देखकर रेयान का दिल टूट गया। वे जिस हर चीज से गुजरते हैं, उनके बाल झड़ जाते हैं। मेरे बेटे ने अपने बाल कैंसर सोसायटी को दान करने का फैसला किया। हम माता-पिता के रूप में उसके फैसले से रोमांचित थे।

रेयान ने 2 साल तक बढ़ाए बाल
इसी के साथ एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि रेयान ने लगभग दो साल तक बाल नहीं कटवाए, क्योंकि वह कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद करना चाहते थे। गाइडलाइन्स के अनुसार बालों की आवश्यक लंबाई बढ़ने में उन्हें लगभग 2 साल लग गए। और यह अंतिम चरण था। आज हम यहां गौरवान्वित खड़े हैं। अपने पोस्ट में माधुरी ने पति श्रीराम नेने को भी टैग किया है।

कमेंट सेक्शन में मिली तारीफ
वहीं रेयान के इस वीडियो पर फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया। फरहा खान ने लिखा, कितना संवेदनशील और दयालु। ऐसे ही शिल्पा शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा, बहुत सुंदर विचार, आशीर्वाद ! इसके अलावा कई फैंस ने भी रेहान के इस कदम पर प्यार बरसाया। एक फैन ने उन्होंने फ्यूचर का सुपरस्टार बताया।












Click it and Unblock the Notifications