जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कंगना रनौत ने दर्ज कराई FIR, बोलीं- मै ना डरी हूं ना कभी डरूंगी

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कंगना रनौत ने दर्ज कराई FIR, बोलीं- मै ना डरी हूं ना कभी डरूंगी

मुंबई, 30 नवंबर: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआरदर्ज कराई है। इतना ही नहीं, कंगना ने एफआईआर की कॉपी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है। नोट में कंगना ने बताया है कि उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस बारे में खुद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर पोस्ट लिख जानकारी दी है।

मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए किया था पोस्ट

मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए किया था पोस्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिए नोट में बताया कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए मैने लिखा था कि गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, ना ही भूलना। इस तरह की घटना में देश के अंदरूनी देशद्रोही ग़द्दारों का हाथ होता है। देशद्रोही गद्दारों ने कभी पैसे के लालच में तो कभी पद व सत्ता के लालच में भारत मां को कलंकित करने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ा, देश के अंदरूनी जयचंद और गद्दार षड्यंत्र रच देश विरोधी ताकतों को मदद करते रहे, तभी इस तरह की घटनाएं होती हैं।

अब मुझे मिल रही है धमकियां: कंगना रनौत

अब मुझे मिल रही है धमकियां: कंगना रनौत

कंगना ने आगे लिखते हुए कहा कि मेरे इसी पोस्ट पर मुझे विघटनकारी ताकतों की तरफ से निरंतर धमकियां मिल रही हैं। बठिंडा के एक भाई साहब ने तो मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। मैं इस तरह की गीदड़ भभकी या धमकियों से नहीं डरती। देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालो और आतंकी ताकतों के खिलाफ बोलती हूं और हमेशा बोलती रहूंगी। वह चाहे बेगुनाह जवानों के हत्यारे नक्सलवादी हो, टुकड़े टुकड़े गैंग हो या आठवें दशक में पंजाब में गुरूओं की पावन भूमि को देश से काटकर खालिस्तान बनाने का सपना देखने वाले विदेशों में बैठे हुए आतंकवादी हो।

मैंने कोई नफरत फैलाने वाली बात नहीं की: कंगना रनौत

लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है, सरकार किसी भी पार्टी की हो, लेकिन देश की अखंडता, एकता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा और विचारों की अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार हमें बाबासाहेब अम्बेडकर के सविंधान ने दिया है। मैंने किसी भी जाति, मजहब, या समूह के बारे में कभी कोई अपमानजनक या नफरत फैलाने वाली बात नहीं की है।

पंजाब के सीएम को निर्देश दे

पंजाब के सीएम को निर्देश दे

कंगना ने आगे लिखते हुए कहा कि मैं कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी को भी याद दिलाना चाहूंगी कि आप भी एक महिला है, आपकी सास इंदिरा गांधी जी इसी आतंकवाद के खिलाफ अंतिम समय तक मजबूती से लड़ीं। कृपया पंजाब के अपने मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि वह इस तरह के आतंकवादी, विघटनकारी और देशविरोधी ताकतों की धमकी पर तुरंत कार्रवाई करें।

मैं ना डरी हूं, ना कभी डरूंगी: कंगना रनौत

मैं ना डरी हूं, ना कभी डरूंगी: कंगना रनौत

मैंने धमकी देने वालो के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की है। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार भी जल्द कार्रवाई करेगी। देश मेरे लिए सर्वोपरि है, इसके लिए मुझे बलिदान भी देना पडे़ तो मुझे स्वीकार्य है, पर मैं ना डरी हूं ना कभी डरूंगी, देश के हित में, गद्दारों के खिलाफ खुलकर बोलती रहूंगी।

चुनाव जीतने के लिए ना फैलाए नफरत

चुनाव जीतने के लिए ना फैलाए नफरत

पंजाब में चुनाव होने वाले है, इसके लिए कुछ लोग मेरी बात को संदर्भ के बिना प्रयोग कर रहे हैं। अगर मुझे भविष्य में कुछ भी होता है तो उसके लिए नफरत की राजनीति व बयानबाज़ी करने वाले ही पूरी तरह उत्तरदायी होगें। इनसे करबद्ध निवेदन है कि चुनाव जीतने की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किसी के प्रति नफरत ना फैलाए। जय हिंद, जय भारत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+