कंगना का 'धाकड़' में दिखेगा एक्शन अवतार, फिल्म के सेट से एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीर वायरल

मुंबई, 12 अगस्त: बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी चल रही है। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी कर ली हैं। कंगना ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर बुडापेस्ट में 'धाकड़' के सेट पर अपने आखिरी दिन के कुछ खास वीडियो और तस्वीरें शेयर की। जानकारी के मुताबिक 'धाकड़' एक जासूसी थ्रिलर मूवी है, जिसमें कंगना के अलावा दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं।

कंगना ने की 'धाकड़' की शूटिंग पूरी

कंगना ने की 'धाकड़' की शूटिंग पूरी

हाल ही में अर्जुन रामपाल के बाद अब एक्ट्रेस कंगना ने भी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी कर ली हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी। धाकड़ में कंगना इस बार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया। इस साल 1 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होने वाली है। कंगना की ओर से शेयर की गई वीडियो में वो अपने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से पूछती नजर आ रही हैं कि वे उन्हें मिस करेंगे या नहीं, जिसका दोनों ने हां में जवाब दिया।

बाथटब में लेटी दिखीं कंगना रनौत

बाथटब में लेटी दिखीं कंगना रनौत

इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें कंगना बाथटब में लेटी हुईं नजर आ रही है। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे अब शूटिंग खत्म होने के बाद उनको काफी रिलेक्स मिला है और अब आगे के प्रोजेक्ट पर फोकस कर रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि वो फिल्म की टीम को काफी मिस कर रही हैं। कंगना ने अपनी सारी वीडियो और फोटो इंस्टा स्टोरीज पर शेयर किए हैं।

चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस 'धाकड़'

चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस 'धाकड़'

जानकारी के मुताबिक फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित है, जिसमें कंगना 'एजेंट अग्नि' के रूप में दिखाई देने वाली है। एक्शन से भरपूर फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर अर्जुन रामपाल निगेटिव रोल में नजर आएंगे। इसके अलााव दिव्या दत्ता और फैमिली मैन फेम शारिब हाशमी भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग बुडापेस्ट में की गई है।

अभी पाइपलाइन में कंगना की कई फिल्में

अभी पाइपलाइन में कंगना की कई फिल्में

बता दें कि कंगना के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट हैं। 'धाकड़' के बाद उनके कई प्रोजेक्ट शूटिंग के लिए हैं। जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' के साथ ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्‍स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' के साथ ही 'तेजस' में भी कंगना जल्द दिखाई देने वाली हैं। वहीं इमरजेंसी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म में भी कंगना नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+