Video: '47 साल की ऐज में एक और बच्चा?', काजोल की ड्रेस से दिखा कुछ ऐसा कि यूजर्स ने पूछे सवाल
मुंबई, 19 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में होली की रात उनको करन जौहर के साथ देखा गया था, मौका था धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अर्पूव मेहता के 50वें बर्थडे का लेकिन इस दौरान काजोल की ड्रेस देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। हालांकि कई बार काजोल अपने आउटफिट्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार ट्रोलर्स ने हद पार कर दी।

फिर ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं काजोल
आज का जमाना इंटरनेट का है। हर कोई आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल जाएगा। बॉलीवुड सेलिब्रिटी हो या फिर कोई भी पॉपुलर नेम लेकिन इनको काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। अब एक्ट्रेस और बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की वाइफ काजोल को भी बुरी तरह ट्रोर्ल्स ने अपना निशाना बनाया है। वजह है उनकी ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस और भी कुछ।

करण के साथ नजर आईं काजोल
दरअसल, काजोल को अपूर्व मेहता के 50वें बर्थडे पार्टी में बॉडीकॉन ऑफ शोल्डर ड्रेस में स्पॉट किया गया था। पार्टी में उनका जाना बनता था, क्योंकि उनके पुराने और बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने इसे रखा था। इस दौरान उन्होंने करण के साथ कैमरे को जमकर पोज दिए। वहीं अब पार्टी से निकलते हुए काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टा पर पोस्ट किया, जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'47 साल की ऐज में एक और बच्चा?'
काजोल ने बर्थडे बैश के लिए बॉडी हगिंग ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस को चुना था, जिसे उन्होंने हाई हील्स के साथ पेयर किया था। वहीं अपने बालों को ओपन रखा हुआ था। कालोज का वीडियो पार्टी से निकलते वक्त का है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने उनको ट्रोल करते हुए यहां तक पूछ लिया कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए उनसे यहां तक पूछा, '47 साल की ऐज में एक और बच्चा? या सिर्फ वजन है?' दूसरे ने लिखा,' टाइट ड्रेस क्यों पहनती हो, जब उनका वजन बढ़ गया?' हालांकि उनके फैंस उनके सपोर्ट में भी नजर आए।

'त्रिभंगा' में आईं थी काजोल नजर
वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको लास्ट बार त्रिभंगा में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर आई थी। इससे पहले उनको देवी नाम की शॉर्ट फिल्म में देखा गया था। बता दें कि काजोल उस वक्त भी काफी सुर्खियों में थी, जब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्होंने इस साल जनवरी में उन्होंने 2000 स्क्वॉयर फीट पर आलीशान घर खरीदा है।












Click it and Unblock the Notifications