'हीरो ने मुझसे अकेले मिलने को कहा', जब कास्टिंग काउच पर Isha Koppikar ने किया खुलासा
मुंबई, 27 फरवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर जो अपने आइटम सॉन्ग 'खल्लास' से इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हुईं थी। अब उन्होंने बताया कि वो इंडस्ट्री में अपने तरह का काम करती हैं। ईशा कोप्पिकर ने कहा कि एक बार उनकी जगह फिल्म में एक एक्टर की बेटी को कास्ट किया गया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने दावा किया है कि बेटी के जन्म के बाद से वह छुट्टी पर नहीं हैं। इसके बजाय वह इंडस्ट्री में अपनी तरह का काम करती रही हैं।

बोल्ड और सॉफ्ट कई तरह की फिल्में की
45 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने साल 1995 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने मिस टैलेंट का क्राउन जीता था। अपनी फिल्मों के जरिए ईशा ने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हासिल की हुई है। ईशा ने अपने करियर में बोल्ड और सॉफ्ट कई तरह की भूमिका निभाईं है। हालांकि इंडस्ट्री में वो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं।
Recommended Video

'अगर मैं तुम्हें पसंद करती हूं, तो...'
अपने पर्सनालिटी के बारे में बात करते हुए ईशा कोप्पिकर ने बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया, "मैं एक नॉनसेंस लड़की हूं और यही वह चींज है जिसे मैं बाहर निकलती हूं। कई बार लोग इसे डराने-धमकाने के लिए गलत समझ लेते हैं। मैं यहां अपने काम के लिए हूं। अगर मैं तुम्हें पसंद करती हूं, तो मैं तुमसे बात करूंगी, अगर तुम मेरे साथ खिलवाड़ करते हो, तो आप सभी के लिए गुड लक। मेरे इस रवैये के कारण मैंने बहुत सारे प्रोजेक्ट खो दिए हैं।"

'मुझे अकेले में मिलने के लिए कहा'
वहीं ईशा ने बॉलीवुड में कैंप, कास्टिंग काउच, नेपोटिज्म के होने और इसके शिकार होने की बात को भी कबूला था। एक घटना के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि "साल 2000 के मिड में मुझे एक नामी प्रोड्यूसर ने एक फिल्म के लिए कॉल किया और कहा कि इसके एक्टर को कॉल करो, तुम्हें उनकी गुड बुक्स में शामिल होना चाहिए। मुझे नहीं पता था कि उसका क्या मतलब था। इसलिए मैंने एक्टर को कॉल किया, जिसने मुझे अकेले में मिलने के लिए कहा।"

'मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "उस वक्त उन पर चीट करने के कई आरोप लगाए जा रहा थे, इसलिए उन्होंने मुझसे अपने स्टॉफ को छोड़कर मिलने के लिए कहा। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं किसके साथ आ रही हूं, तो मैंने कहा कि मैं अपने ड्राइवर के साथ आऊंगी। ऐसे में एक्टर ने कहा कि किसी के साथ मत आना।" इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि मैंने प्रोड्यूसर को फोन किया और कहा कि मैं यहां अपनी टैलेंड और लुक्स की वजह से हूं और अगर इससे मुझे अच्छा काम मिल सकता है, तो यह काफी अच्छा है। फिर मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया।"

कई बड़ी फिल्मों में किया काम
आपको बता दें कि ईशा ने पिछले कुछ सालों में मराठी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। राकेश बापट के साथ उनके पास अस्सी नब्बे पूरे सौ भी थी, लेकिन फिल्म को आठ साल से देरी हो रही है। बात दें कि ईशा कोप्पिकर ने 1998 की फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद डॉन, एक विवाह ऐसा भी, 36 चाइना टाउन, क्या कूल हैं हम समेत कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2009 से होटल बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी की है और उनकी एक 7 साल की बेटी रियाना है।












Click it and Unblock the Notifications