शादियों में डांस करने के लिए इतने करोड़ रुपये की फीस लेते हैं बड़े फिल्मी सितारे
नई दिल्ली, 12 सितंबर: बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को आप सबने शादी या फिर किसी दूसरे प्रोग्राम में डांस करते देखा होगा। वैसे तो स्टार्स कुछ ही देर के लिए ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं, लेकिन इसके लिए उनकी फीस फिल्मों के बराबर है। आइए आपको बताते हैं बड़े स्टार्स और उनके किसी निजी प्रोग्राम में डांस करने की फीस, जिसे पढ़कर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे-

कैटरीना हैं सबसे आगे
पहले बात करते हैं सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले स्टार्स की। जिसमें कैटरीना कैफ और शाहरुख खान का नाम शामिल है। Bollywood Life की रिपोर्ट के मुताबिक शादी में डांस के लिए कैटरीना 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, जबकि उनको एक फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपये के आसपास फीस मिलती है। इसके बाद नंबर आता है किंग खान का। वो शादियों में 3 करोड़ तक चार्ज करते हैं।

सलमान की कितनी फीस
वहीं बॉलीवुड के ग्रीक गार्ड नाम से मशहूर ऋतिक रोशन भी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस के लिए फेमस हैं। जिस वजह से उनकी भी शादी या अन्य प्रोग्राम में काफी ज्यादा डिमांड रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक ऋतिक 2.5 करोड़ के आसपास चार्ज करते थे। उनके बाद दबंग एक्टर सलमान खान का नंबर आता है, जो 2 करोड़ रुपये के करीब चार्ज करते हैं।

2 करोड़ के क्लब में ये नाम शामिल
अब बात करें 2 करोड़ के क्लब की, तो उसमें बहुत से एक्टर-एक्ट्रेस शामिल हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी निजी कार्यक्रमों में डांस करती हैं। इसके लिए वो 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनके बराबर ही चार्ज बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी करते हैं। वहीं बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर एक फंक्शन के लिए 2 करोड़ रुपये लेते हैं।

दीपिका की फीस कम
वैसे बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में थोड़ा नीचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक करोड़ के करीब चार्ज करते हैं। वैसे देखा जाए तो दीपिका एक फिल्म के लिए 10-20 करोड़ लेती हैं। वहीं हाल ही में रणबीर ने फिल्म सर्कस को साइन किया था, उसमें उनकी फीस 50 करोड़ से ऊपर है।












Click it and Unblock the Notifications