Tiger Shroff के साथ हुआ शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा, ऐसी हो गई चेहरे की हालत

मुंबई, 22 दिसंबर: बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने कम समय में इंडस्ट्री में एक अच्छा मुकाम और बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है। अपनी हर फिल्म में एक्शन करके दर्शकों को हैरान करने वाले टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म 'गणपत' की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग को लेकर यूके में काम कर रहे टाइगर श्रॉफ को हाल ही में एक हादसे का शिकार होना पड़ा, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है।

शूट के दौरान टाइगर के साथ हादसा

शूट के दौरान टाइगर के साथ हादसा

अपने शानदार डांसिंग स्टाइल और जबरदस्त एक्शन से फैंस के दिलों पर राज करने वाले टाइगर अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। फिल्म के सेट से हुए हादसे के बाद टाइगर के फैंस परेशान हैं। यूके में चल रहे 'गणपत' के शूट के दौरान टाइगर की आंख पर गहरी चोट आई है, जिसके चलते पूरी आंख सूजकर नीली पड़ गई है। खुद टाइगर ने इसकी जानकारी अपनी फोटो शेयर करके दी है।

टाइगर की आंख में आई सूजन

टाइगर की आंख में आई सूजन

टाइगर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सेल्फी पोस्ट की है, इसमें साफ देखा जा सकता है कि उनकी एक आंख में सूजन आ रही है और आस-पास नीला पड़ चुका है। अपनी चोट लगी फोटो शेयर करने के साथ ही टाइगर ने कैप्शन में लिखा- 'गणपत फाइनल काउंटडाउन'। बता दें कि इस फिल्म में टाइगर बॉक्सर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म में बॉक्सर का रोल प्ले कर रहे टाइगर

फिल्म में बॉक्सर का रोल प्ले कर रहे टाइगर

वहीं टाइगर के साथ हुए इस हादसे के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो मूवी में उनके साथ एक बार फिर कृति सेनन नजर आने वाली है। साथ ही एली अवराम भी फिल्म में दिखाई देंगी। कृति सेनन के साथ टाइगर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ही लोगों ने एक साथ हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं अब दोनों एक बार फिर 'गणपत' में साथ नजर आएंगे।

पिता का रोल करेंगे अमिताभ बच्चन!

पिता का रोल करेंगे अमिताभ बच्चन!

बता दें कि अगले साल 23 दिसंबर को 'गणपत' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर टाइगर लगातार फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। वहीं यह भी चर्चाएं है कि फिल्म में टाइगर के पिता का रोल अमिताभ बच्चन प्ले कर सकते हैं। हालांकि अभी किसी तरह की कास्टिंग नहीं हुई है। गणपत के अलावा टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'हीरोपंती 2' में भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में कृति की जगह तारा सुतारिया दिखाई देने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+