सलमान खान ने मां के साथ शेयर की अब तक की सबसे खास तस्वीर, कैप्शन में जीता फैंस का दिल

मुंबई, 08 फरवरी: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी मां सलमा खान के कितने करीबी हैं, इसका अंदाजा आपको उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियोज से लग जाएगा। सलमान खान अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। वो अपनी मां के साथ हर खास पल बिताना पसंद करते हैं, जिसकी जीता जागता सबूत हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। तस्वीर के साथ उनका कैप्शन भी फैंस का दिल जीत रहा है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मां के बहुत करीबी हैं सलमान

मां के बहुत करीबी हैं सलमान

मां का बेटे से और बेटे का मां से यह दुनिया का एक ऐसा रिश्ता है, जिसकी कोई जगह नहीं ले सकता। अब चाहे सुपरस्टार हो या फिर आम आदमी सब को अपनी मां प्यारी होती है। हर इंसान के दिल में अपनी मां के लिए खास जज्बात होते हैं। सलमान खान भी अपनी मां के बहुत करीबी हैं। वो अपनी मां के बिना एक पल नहीं रख सकते हैं। ऐसे में सलमान ने अपनी मां के साथ एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो अपनी मां की गोद में लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

मां की गोद में लेटे सलमान खान

मां की गोद में लेटे सलमान खान

सलमान खान ने मंगलवार को अपनी मां सलमा खान के साथ एक खास फोटो शेयर की, जिसमें वो उनकी गोद में सिर रखकर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सुंदर सी तस्वीर का कैप्शन भी उन्होंने बेहद खूबसूरत दिया, उन्होंने लिखा 'मां की गोद... जन्नत।" फोटो पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों में उनकी तस्वीर वायरल हो गई। खबर लिखने तक 11 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

मां के बिना नहीं रह सकते सलमान

मां के बिना नहीं रह सकते सलमान

बता दें कि सलमान खान भावनात्मक रूप से अपनी मां से जुड़े हुए है और वह उनका सबसे मजबूत पिलर हैं। हालांकि मां के अलावा सलमान खान अपने परिवार को काफी अहमियत देते हैं। पूरे परिवार को 'भाई जान' दिलों जान से चाहते हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने मदर्स डे अपनी मां की फोटो शेयर की थी।

आने वाली है कई फिल्में

आने वाली है कई फिल्में

वहीं वर्फफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें कभी ईद कभी दीवाली, बजरंगी भाईजान 2 , किक 2, टाइगर 3 और इंशाल्लाह के साथ-साथ वो पठान में भी शाहरुख के साथ स्क्रिन शेयर करेंगे। वहीं जल्द ही सलमान टाइगर 3 की शूटिंग वो शुरू करने वाले हैं, जिसमें कैटरीना कैफ उनके साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+