Ranveer Singh कब बन रहे हैं पापा? बोले- कांस से दीपिका लौटे तब...
हाल ही में रणवीर सिंह से सवाल पूछा गया कि आखिर वे पापा कब बन रहे हैं? रणवीर ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के सामने इस बात का जवाब दिया और बताया कि आखिर उनकी फैमिली प्लानिंग क्या है।
मुंबई, 29 मई : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। इवेंट में रणवीर की काफी देर तक मीडियाकर्मियों से बातचीत होती रही। ऐसे में दीपिका को लेकर भी उनसे काफी सवाल किए गए। इस बीच एक्टर से सवाल पूछा गया कि आखिर वे पापा कब बन रहे हैं? रणवीर ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के सामने इस बात का जवाब दिया और बताया कि आखिर उनकी फैमिली प्लानिंग क्या है।

फैमिली प्लानिंग पर दिया मजेदार जवाब
'जयेशभाई जोरदार' फेम रणवीर सिंह से उनकी लव लाइफ और फैमिली प्लानिंग जानने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में सवाल के जवाब ने रणवीर ने फैमिली प्लानिंग को लेकर आखिरकार जवाब दे ही डाला।

10 सालों से साथ हैं दीपिका-रणवीर
बताते चलें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को पूरे 4 साल हो चुके हैं। दोनों 2012 से एक दूसरे के साथ हैं। रिलेशनशिप के 10 साल गुजर जाने और शादी को 4 साल बीत जाने पर रणवीर सिंह से सब ये जानना चाहते हैं कि वे पापा कब बन रहे हैं? ऐसे में रणवीर ने अपनी और दीपिका की बॉन्डिंग को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बातें कहीं।

दीपिका को लेकर कही बातें
अपने रिश्ते को लेकर रणवीर ने बताया कि मुझे दीपिका के साथ 10 साल पूरे हो गए हैं। 2012 में हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन हमारे रिश्ते की ये खासियत है कि मुझे आज भी अमेज करती है, सरप्राइज करती है। उन्होंने कहा कि शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन रिश्ता आज भी नया लगता है। कभी मीठा तो कभी स्पाइसी।

कब बन रहे पापा ?
इवेंट के दौरान रणवीर से सवाल किया गया कि आखिर वह पापा कब बनने वाले हैं? क्योंकि शादी को 4 साल बीत चुके हैं। ऐसे में पापा बनने के सवाल पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'दीपिका पादुकोण अभी कांस फिल्म फेस्टिवल में गई हैं। जब वह लौट आएं तो उन्हीं से इसका जवाब मांग लेना।'












Click it and Unblock the Notifications