बॉलीवुड एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन, सांस की बीमारी से पीड़ित थे अभिनेता
Javed Khan Amrohi Passed Away: कुछ दिनों पहले ही जावेद खान अमोरही को मुंबई के सांताक्रूज इलाके के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

Javed Khan Amrohi Passed Away: बॉलीवुड के शानदार एक्टरों में से एक जावेद खान अमरोही का आज निधन हो गया है। खबर है कि जावेद खान अमरोही सांस लेने की बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर ही थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें मुंबई के सांताक्रूज इलाके के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। डॉक्टरों की मानें तो उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे। आज 14 फरवरी की शाम को 6.30 बजे उन्हें ओशिवारा कब्रिस्तान में दफनाया गया है। निधन के समय उनकी उम्र सिर्फ 50 साल थी।
जावेद खान अमरोही का निधन
आपको बता दें कि जावेद खान अमरोही ने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी कई शानदार किरदारों को निभाकर लोगों को एंटरटेन किया है। उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार जावेद खान अमरोही को साल 2001 में फिल्म 'लगान' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए अकादमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें 'अंदाज अपना अपना' और 'चक दे इंडिया' में भी उनके अभिनय के लिए काफी तारीफ मिली थी।
टीवी सीरियलों में भी किया था काम
जावेद खान ने टीवी सीरियल 'मिर्जा गालिब' में भी काम किया था। जावेद खान अमरोही ने जी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स में एक्टिंग फैकल्टी के रूप में भी काम किया है। एक्टर के जावेद खान अमरोही के निधन की खबर अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने फेसबुक हैंडल से दी है जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कई फिल्मों में कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने लोगों के दिल मेंअलग जगह बना दी थी।












Click it and Unblock the Notifications