सीक्रेट गर्लफ्रेंड संग शादी की प्लानिंग करने जा रहे Hrithik Roshan? जानिए क्या होगा खास
मुंबई, 27 फरवरी: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद के साथ अपनी रिलेशन की खबरों को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। सबा आजाद वो ही हैं, जिनका हाथ पकड़ते हुए ऋतिक रोशन मुंबई के एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन की बात शादी तक बढ़ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक, सबा को लेकर काफी सीरियस है और अब कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी की प्लानिंग कर रहे हैं?

अपने रिश्ते पर अभी तक दोनों की चुप्पी
दरअसल, ऋतिक और सबा की शादी की खबरें अब सोशल मीडिया से लेकर उनके फैंस के बीच काफी चर्चाओं में हैं, क्योंकि ऋतिक रोशन को सबा आजाद के साथ कई बार डेट कर जाते हुए देखा गया है। हालांकि ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन दोनों की खास बॉन्डिंग खुद ब खुद सारे सवालों का जवाब दे रही है। दोनों लोग एक-दूसरे के काफी करीब है।

ऋतिक की फैमिली से सबा का लंच
हाल ही में सबा आजाद की एक फोटो ऋतिक रोशन की फैमिली के साथ वायरल हुईं थी, जिसमें सबा, ऋतिक के पूरे परिवार के साथ बैठी हुईं नजर आ रही थीं। एक्टर के चाचा और म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन इस तस्वीर को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। बताया जा रहा था कि सबा लंच के लिए वहां पहुंची थी। इस फोटो के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि उन्होंने सबा को अपनी फैमिली से मिलवाया है, ताकि बात आगे बढ़ सकें।

3 महीने पहले ट्विटर पर मिले सबा- ऋतिक
जैसा की ऋतिक के फैंस को मालूम है कि वो सुजैन खान से काफी वक्त पहले अलग हो चुके हैं। हालांकि, दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हुए अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं, लेकिन अब ऋतिक लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं, जिसके बाद उन्होंने सबा के साथ अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की सोची है! दावा किया जाता है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद 3 महीने पहले ही ट्विटर पर एक दूसरे से टकराए थे, जिसके बाद धीरे-धीरे रिलेशन में आगे बढ़ रहे हैं।

सबा को लेकर सीरियस ऋतिक
अब बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन अपने लाइफ में सबा आजाद को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं और यही कारण कि उन्होंने हाल ही में लंच पर सबा को अपनी फैमिली से मिलवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक जल्द ही सबा के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ ने एक सोर्स के हवाले के बताया कि एक्टर सबा के साथ अपने रिलेशन को आगे ले जाना चाहते हैं। ऐसे में उनका शादी करने का प्लान है।

ऐसे बनाया शादी का प्लान?
हालांकि अभी तक इस चीज को लेकर कुछ डिसाइड नहीं हुआ है। हाल ही में अपने दोस्त फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में शामिल हुए एक्टर भी उसी तरह से शादी करना चाहते हैं। हालांकि इसमें वो जल्दबाजी ना करते हुए अपने रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाकर शादी करने के मूड में हैं। रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक भी फरहान की तरह छोटा और सिंपल का प्रोग्राम रखते हुए शादी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications