पिता के निधन के बाद नवजात बच्चों की मौत, पिछले 10 साल में फरदीन खान पर टूटे कई दुखों के पहाड़
मुंबई, 08 मार्च: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान करीब 10 साल के बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद फरदीन पूरी तरह से बदल चुके थे। वो काफी अनफिट हो गए थे और पहचानने में भी नहीं आ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने फिर से बॉडी ट्रांसफॉर्म कर अपना लुक चेंज किया है। फरदीन खान अब हॉरर-ड्रामा फिल्म 'विस्फोट' से दोबारा इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ऐसे में अब उन्होंने इस बारे में खुलकर बताया कि आखिर एक दशक से ज्यादा वक्त तक उनके फिल्मों से दूर रखने की क्या वजह थी?

"मैं एक कठिन दौर से गुजरा"
फरदीन खान को आखिरी बार साल 2010 में आई उनकी फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ सुष्मिता सेन थीं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया कि उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था, क्योंकि वो पर्सनल लाइफ में काफी संघर्ष कर रहे थे। बॉलीवुड हंगामा को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फरदीन ने कहा, "लोगों की धारणा मेरे बारे में गलत नहीं थी। मेरे पिता के गुजर जाने के बाद मुझे कुछ वक्त की जरूरत थी। मैं एक कठिन दौर से गुजरा।"

फरदीन ने जुड़वा बच्चों को भी खो दिया
फरदीन ने बताया कि साल 2009 में फेफड़ों के कैंसर के बाद अपने पिता फिरोज खान के निधन के बाद वो एक कठिन दौर से गुजरे, जिसके बाद उनका खुद के हेल्थ का डर और और एक चैलेंजिंग आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) प्रोसेस शामिल था, जिससे उनकी पत्नी नताशा माधवानी को गुजरना पड़ा। एक्टर ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी नताशा ने प्रेगनेंसी की कॉम्प्लिकेशन की वजह से जुड़वा बच्चों को भी खो दिया था।

इस वजह से बनाई फिल्मों से दूरी
एक्टर ने इंटरव्यू में आगे कहा कि यही कारण है कि 2013 में जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बजाय फादरहुड ड्यूटीज पर फोकस करने का फैसला किया। यही वजह थी कि जिसके चलते उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए फरदीन ने कहा कि मेरे पिता की मौत के कुछ महीनों बाद मुझे अपनी हेल्थ को लेकर भी काफी डर डर लगा था। तब नताशा और मैं हम एक फैमिली के लिए बहुत उत्सुक थे। लेकिन बच्चों को जन्म देने के लिए कई रिस्क थे। इसलिए हमने IVF का रास्ता चुना।

2011 में वो और नताशा लंदन शिफ्ट
फरदीन ने बताया कि "हमें यहां मुंबई में डॉक्टरों के साथ एक बुरा अनुभव रहा और नताशा वास्तव में पीड़ित थी। ये उसकी बॉडी और हेल्थ के लिए बहुत कठिन था। इसलिए 2011 में वो और नताशा लंदन शिफ्ट हो गए। हमें वहां एक बहुत अच्छा डॉक्टर मिला। हमारे जुड़वा बच्चे हुए, लेकिन 6 महीने में हमने उन्हें खो दिया। तो यह हमारे लिए बहुत कठिन था। बाद में आखिरकार हमें बेटी मिली और उसने हमें बहुत खुशी दी। जब आप इस तरह की चीजों से गुजरते हैं तो अपने जीवन को और ज्यादा गहराई से संजोते हैं। इसलिए जब बेटी का जन्म हुआ तो मैं पिघल गया।'

भारत और लंदन के बीच लगातार सफर करते रहे
फरदीन ने कहा कि वे अपने परिवार को पूरा करने के लिए एक और बच्चा चाहते थे, और 2017 में अपने बेटे का स्वागत किया। ताकि वो बॉलीवुड में कम बैक से पहले फैमिली को कुछ और वक्त दे सकें। उन्होंने कहा कि इस दौरान वो भारत और लंदन के बीच लगातार सफर करते रहे और उनका दिमाग भी वहां ज्यादा था, जिस वजह से वो एक्टिंग करियर पर ध्यान नहीं दे पाएं। बता दें कि रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा के साथ 'विस्फोट' में नजर आने वाले फरदीन ने पिछले महीने फिल्म की शूटिंग पूरी की है।












Click it and Unblock the Notifications