आयुष्मान खुराना के नए लग्जरी अपार्टमेंट को अंदर से देखिए, बड़े स्टार्स के घर को देता है टक्कर
मुंबई, 12 जनवरी: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म इंडस्ट्री में आज के दौर के सबसे सफल और टैलेंट अभिनेताओं में गिनती होती है। आयुष्मान को लीक से हटकर सब्जेक्ट पर फिल्में करने के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्में काफी अलग होती है। बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बना चुके आयुष्मान खुराना ने मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में। आयुष्मान का नया लग्जरी अपार्टमेंट अंदर से काफी खूबसूरत है।

लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 19 करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान खुराना ने 19 करोड़ रुपए देकर घर अपने नाम किया है। आयुष्मान खुराना और उनका परिवार मौजूदा वक्त मुंबई में एक शानदार 7 बेडरूम अपार्टमेंट में रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 19 करोड़ रुपए है। यहां तक एक्टर ने 96.50 लाख रुपए इस अपार्टमेंट की स्टांप ड्यूटी के लिए ही चुकाए हैं।

आयुष्मान खुराना का नया घर
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप का घर एक तरह से व्हाइट कलर का है, जिसमें मैचिंग के साथ चमकीले कलर भी हैं। लिविंग रूम में बड़ा सारा सोफा, टेबल, एक मल्टी कलर की कारपेट और बहुत कुछ है। बड़ी-बड़ी फ्रेंच विडो जो बहुत सारी धूप लाती हैं और मुंबई के व्यू का आनंद लेने के लिए एक सटीक जगह बनाती हैं।

घर में बहुत बड़ी बालकनी
इसी के साथ आयुष्मान खुराना के ड्रेसिंग रूम में रोशनी के साथ एक विशाल मिरर के साथ एक फिल्मी माहौल है। इसी के साथ दीवार पर एक्टर की कुछ शानदार तस्वीरें भी लगी हुई है। वही आयुष्मान घर में बहुत बड़ी बालकनी भी है, जो एक्ट्रस और उनकी फैमिली को मुंबई की ऊपर से दर्शन कराएंगे।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला में लिया अपार्टमेंट
यहीं नहीं आयुष्मान के घर का एक छोटा कोना फैमिली पिक्चर्स के लिए बना है। सफेद दीवार पर फैमिली के फोटोज देखें जा सकते हैं। लकड़ी का फर्श भी आरामदायक एहसास देता है। इतना ही नहीं आयुष्मान और उनकी वाइफ ताहिरा ने रॉयल सोफे, सफेद पर्दे और बहुत कुछ चीजों के साथ अपने घर में हाई क्लास टच दिया है। रिपोर्ट की मानें तो आयुष्मान और उनके भाई अपारशक्ति ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हाउसिंग काम्प्लेक्स 'विंडो ग्रांड रेसिडेंसेस' की बिल्डिंग में दो अपार्टमेंट लिए हैं, जो 20वीं मंजिल पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications