'मैंने कुछ नहीं किया...' वायरल हुआ अमिताभ बच्चन का शॉकिंग वीडियो, एक्टर ने क्यों बोली ये बात?

Amitabh Bachchan Deepfake: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज भी इंडस्ट्री पर वही रुतबा है, जो पहले हुआ करता था। एक्टर इन दिनों अपने शो 'केबीसी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक और वजह है, जिसने अमिताभ को सुर्खियों में ला दिया है। ये वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन एक क्लिप को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे अपनी गर्दन को अजीबोगरीब तरीके से हिलाते और फिर कुछ कहते देखे जा सकते हैं। इसे देखने के बाद फैंस भी सन्न रह गए कि आखिर एक्टर ऐसा कर क्यों रहे हैं। मगर इससे पहले आप भी कोई राय बनाएं, चलिये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला...

Amitabh Bachchan

'डीपफेक...' इस शब्द से अब कोई भी अंजान नहीं होगा। बीते महीनों में इसके इतने मामले जो देखने को मिले हैं। पहले रश्मिका मंदाना तो उसके बाद कैटरीना कैफ। इतने मामले बीते दिनों देखने को मिले कि हर कोई यही कहने लगा कि ये डीपफेक वाकई काफी खतरनाक है।

हालांकि, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रश्मिका मंदाना के डीपफेक पर चुप्पी तोड़ते हुए नाराजगी जाहिर की थी। तब उन्हें क्या पता था कि एक दिन उनका भी डीपफेक वायरल हो जाएगा। जी हां! अमिताभ बच्चन का हाल ही में एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान कर देने वाला है। इस क्लिप में एक्टर अजीबोगरीब तरह से अपनी गर्दन को हिलाते और कुछ कहते दिख रहे है।

अमिताभ ने खुद ये पोस्ट शेयर कर फैंस कोजानकारी दी। इसमें वे गाना गाते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने जबकि वो गाना गाया ही नहीं था। यही बात उन्होंने पोस्ट पर साफ की। दरअसल, ये महानायक की एक तस्वीर थी, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वीडियो में बदल लिया गया।

Amitabh Bachchan

अमिताभ ने खुद इस क्लिप को शेयर किया और फिर लिखा कि AI की आश्चर्यचकित करने वाली दुनिया। कैसे मेरी फोटो को एनिमेशन में बदल लिया गया। मैंने कुछ नहीं किया। किसी ने मेरी तस्वीर को एआई इमेजिंग से बदल दिया।

कुछ भी कहो मगर यूजर्स को अमिताभ बच्चन का ये एडिटेड क्लिप खूब पसंद आ रहा है। लोग इसपर रिएक्शन देते हुए पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+