अक्षय कुमार का खुलासा- कोरोना काल में पूरी की 5 फिल्मों की शूटिंग, नहीं तोड़ा खुद से किया ये वादा
मुंबई, 13 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म बेलबॉटम के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक तरफ जहां बॉलीवुड की खान तिकड़ी साल में एक या दो से ज्यादा फिल्में नहीं करती वहीं, अक्षय कुमार उन एक्टर्स में है जो हर तीन महीने बाद अपनी एक फिल्म का ऐलान करते हैं। कोरोना वायरस महामारी में भी अक्षय कुमार का ये सिलसिला जारी रहा और उन्होंने इस बीच पांच फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली।

लॉकडाउन में भी नहीं रुका अक्षय का कारवां
जी हां, कोविड-19 और लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड को काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन अक्षय कुमार को महामारी भी नहीं रोक सकी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में अब तक पांच फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है। कोरोना काल में कई राज्यों में सिनेमाघर बंद है तो कहीं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। ऐसे समय में भी अक्षय ने अपनी फिल्म बेलबॉटम को सिनेमाघर में रिलीज करने का फैसला किया है।

200 लोगों के साथ ब्रिटेन में भी की शूटिंग
बता दें कि पिछले साल अक्षय कुमार अपने 200 क्रू मेंबर्स के साथ फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग के लिए ब्रिटेन गए थे। उस यात्रा का जिक्र करते हुए एक्टर ने बताया, जब हम उड़ान भरने वाले थे तो हर कोई चुप था क्योंकि बहुत अनिश्चितता और आशंका थी। सबके मन में डर था कि कहीं नियमों को लेकर हमें फ्लाइट में बैठने से रोक ना दिया जाए। लेकिन जैसे ही हमने उड़ान भरी सभी खुशी से चिल्लाने लगे। यह मेरी अब तक की सबसे यादगार फ्लाइट रही।

इनसे मिली काम करने की प्रेरणा
अक्षय कुमार बताते हैं को लॉकडाउन में काम करने की प्रेरणा उन्हें डॉक्टर्स, पुलिस और जरूरी सेवाएं देने वाले लोगों से मिली। इसी प्रेरणा के साथ वह लॉकडाउन में भी पांच फिल्में कर पाए। उन्होंने कहा, मैं दूसरों के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन मैं हमेशा की तरह अपना काम करता रहा। मैंने महामारी के दौरान पहले ही पांच फिल्में पूरी कर ली हैं और मैं अगली फिल्म पर काम कर रहा हूं। एक साल में औसतन चार फिल्में करना मेरी आदत बन गई है।

मीम्स पर क्या बोले अक्षय कुमार
अक्षय ने आगे कहा, कोरोना वायरस की वजह से हमारी फिल्मों की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है क्योंकि अब ज्यादातर मूवी ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। मीम्स पर बात करते हुए अक्षय ने कहा, कुछ मीम्स वाकई फनी होते हैं, लोग बहुत क्रिएटिव हो सकते हैं। हाल ही में मैंने एक मीम पढ़ा जिसमें फिल्म सौगंध में भाले के साथ मेरी फोटो लेकर लिखा गया कि 'अक्षय कुमार नीरज चोपड़ा की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं।' जिसने भी इसे फॉरवर्ड किया, इससे पता चलता है कि मीम बनाने वाले ने अच्छा काम किया।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा बोले- अक्षय ने अपनी फिल्म BellBottom की सफलता के लिए उनके पैर छुए, अक्षय ने दिया करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications