10 रुपये का लाइटर और सिगरेट लेने पर ट्रोल हुए आमिर खान, फैंस ने किया रिएक्ट
हाल ही में एक्टर आमिर खान को एक लाइटर लेते हुए देखा गया, जिसके बाद से आमिर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।
मुंबई, 29 मई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन के सिलसिले में काफी बिजी हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म के ट्रेलर के प्रिव्यू की मेजबानी की, जिसके बाद वे अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे। तभी एक्टर को एक लाइटर के साथ देखा गया, जिसके बाद से आमिर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद एक शख्स ने लिखा कि आदमी कितना भी अमीर हो जाए लेकिन लाइटर 10 रुपये का ही इस्तेमाल करता है। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- 10 रुपये के लाइटर के साथ आमिर खान।

गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर के प्रिव्यू की मेजबानी के बाद अभिनेता ने पेपराजी को पोज दिए। इसके बाद उन्होंने फैंस के बीच जमकर गोलगप्पे खाए। इसके बाद जैसे ही आमिर अपनी कार की ओर बढ़ने लगे तो एक शख्स ने सिगरेट का एक डिब्बा और 10 रुपये का लाइटर आमिर को ऑफर किया। ऐसे में जहां एक ओर अभिनेता के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने 10 रुपये का लाइटर इस्तेमाल किया। तो वहीं दूसरी ओर उन्हें इस बात के लिए जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
वीडियो के सामने आने के बाद एक शख्स ने लिखा कि आदमी कितना भी अमीर हो जाए लेकिन लाइटर 10 रुपये का ही इस्तेमाल करता है। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- 10 रुपये के लाइटर के साथ आमिर खान।
'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेंगे आमिर
बताते चलें कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और एक्ट्रेस करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में दर्शकों के लिए खुशखबरी है। फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले मेकर्स इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने लेकर आने वाले हैं। सबसे खास बात तो ये है कि फिल्म का ट्रेलर आईपीएल फिनाले के दिन रिलीज किया जाएगा, जिसे मेकर्स पहली इनिंग्स के दौरान जारी करेंगे। फिल्म का ट्रेलर आने में सिर्फ एक दिन ही बचा है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications