'देओल परिवार के मर्द रोते हैं और हम शर्मिंदा...' बॉबी देओल ने परिवार को लेकर दिया बयान, किसका किया पर्दाफाश?

Bobby Deol on Bollywood: इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में बॉलीवुड की डार्क साइड का पर्दाफाश किया है। बॉबी देओल ने बताया कि किस तरह से ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ नया करके कामियाबी की सीढ़ी चढ़ी जी सकती है। चलिये जानते हैं बॉलीवुड को लेकर बॉबी देओल ने क्या कुछ कहा...

बॉबी ने किसका किया पर्दाफाश?
रणबीर कपूर के ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में अबरार की भूमिका निभाकर बॉबी ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्टर ने एक म्यूट रोल में अपने टैलेंट से जान फूंक दी। फिल्म में म्यूट दिखने वाले बॉबी ने हाल ही में बड़ी ही बेबाकी से इंटरव्यू देते हुए न सिर्फ अपने परिवार के बारे में बताया है बल्कि बॉलीवुड की भी कुछ चीजें सामने रखी हैं।

Bobby Deol

'जब आप अपने कंफर्ट जोन में...'
बॉबी देओल ने कहा कि कभी-कभी आप काम करते-करते लॉस्ट हो जाते हैं। दरअसल, बात ये है कि आप प्रतिक्रिया के हिसाब से अपना काम करते हैं और ज्यादा अनसेफ रास्ता चुनने लगते हैं। इंडस्ट्री आप पर जिस तरीके से चाहती है, उसी तरीके से आप चलते हैं और चुनौतियों को लेना बंद कर देते हैं। आप अपने ही कंफर्ट जोन में रहना चाहते हैं। आप अपने आप को ऐसी कंडीशन में नहीं डालना चाहते, जो कंफर्ट जोन से बाहर हो।

'हर कोई ब्रेन वॉश को तैयार बैठा है'
एक्टर ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में हर कोई आपका ब्रेनवॉश करने के लिए तैयार बैठा हुआ होता है। मगर ये सच है कि बॉलीवुड में ब्रेन वॉश होता है। एक्टर ने अपने को लेकर कहा कि मैं खुद को लकी मानता हूं। मैं हमेशा से अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहता था और मैं निकल आया। हालांकि काफी सारे एक्टर हैं, जो ऐसा करने की कोशिश करते हैं मगर कर नहीं पाते।

एक्टर ने ओटीटी को लेकर कही ये बात
बॉबी ने कहा कि मैं ना सिर्फ अपने कंफर्ट जोन से बाहर आया, बल्कि मैंने अलग-अलग किरदारों को भी निभाया। मैंने इस मुश्किल चुनौती को भी स्वीकार किया। बॉबी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को काफी शानदार बताते हुए कहा कि ये अलग-अलग लोगों को अलग किरदार निभाने का मौका देता है।

'देओल परवार के सभी मर्द...'
बॉलीवुड के डार्क साइड, ओटीटी की स्ट्रॉन्ग साइड के अलावा एक्टर ने अपने परिवार के बारे में भी बात की। बॉबी ने कहा कि उनका परिवार काफी इमोशनल है। घर के अंदर सभी देओल मर्द रोते हैं। हम इसके बारे में शर्मिंदा नहीं हैं। ये एक इमोशन है इसलिए हम शर्मिंदा नहीं हैं। मुझे ऐसा लगता है कि रोता हर कोई है मगर ज्यादातर लोग इसके बारे में बात नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+