Ashram 3 Trailer : क्या इस बार फूटेगा 'बाबा निराला' के पाप का घड़ा, सामने आई रिलीज डेट

बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज आश्रम-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही आश्रम-3 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। आश्रम के दो सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में आश्रम-3 के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रह

मुंबई, 19 मई: अभिनेता बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम-3 एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। एक्टर की चर्चित वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही आश्रम-3 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। आश्रम के दो सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में आश्रम-3 के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि सीरीज के टीजर में अभिनेता बॉबी देओल बाबा के चोले में नजर आ रहे हैं। इस एक मिनट 11 सेकेंड के वीडियो में लोगों को उनके नाम के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। बाबा निराले की रणनीति और चतुराई इस ट्रेलर में बखूबी देखने को मिल रही है।

ईशा गुप्ता संग रोमांस करेंगे बाबा

ईशा गुप्ता संग रोमांस करेंगे बाबा

आश्रम में त्रिधा चौधरी अपने हुस्न से बाबा को रिझाती नजर आईं थीं। बीते सीजन में दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया है। अब नया ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है क्योंकि इस सीजन में त्रिधा चौधरी के अलावा ईशा गुप्ता का सिजलिंग अवतार भी फैंस को देखने को मिल रहा है।

अभिनेता ने दी जानकारी

अभिनेता ने दी जानकारी

प्रकाश झा की इस मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज के नए सीजन में बाबा निराला की नई करतूतें देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। बताते चलें कि अभिनेता बॉबी देओल ने खुद भी इंस्टाग्राम पर आश्रम-3 को लेकर ट्वीट किया था। सीरीज का टीजर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- "अब इंतजार होगा खत्म", फिर खुलेगें दरवाजे आश्रम के। जपनाम एक बदनाम... आश्रम सीजन 3 का ट्रेलर कल आउट!

फैंस को पंसद आई कैमिस्ट्री

फैंस को पंसद आई कैमिस्ट्री

आपको बता दें कि आश्रम में फैंस को त्रिधा और बॉबी देओल की कैमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। सीरीज के फेमस होने की एक वजह इन दोनों के बीच की कैमिस्ट्री भी है। बीते सीजन में त्रिधा को बाबा को रिझाते हुए देखा गया था। इसके साथ ही बॉबी देओल को लोगों को आश्रम से जुड़ने के लिए उकसाते हुए देखा गया था। सीरीज का सारी कहानी ड्रग्स और राजनीति से जुड़ी हुई है। हालांकि सीजन 3 को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर छाया हुआ है। ट्रेलर से साफ हो चुका है कि काशीपुर वाले बाबा का काला साम्राज्य एक बार फिर लौट आया है। इस बार प्रकाश झा बाबा के काले मनसूबों का मायाजाल लेकर लौटे हैं।

इस दिन होगी रिलीज

इस दिन होगी रिलीज

त्रिधा के साथ एक्टर की कैमिस्ट्री देखने के बाद अब फैंस को इंतजार है ईशा गुप्ता के साथ बाबा को देखने का। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन कुमार, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, रुशाद राणा, अनुरिता के झा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष शामिल हैं। मूवी की रिलीज डेट का एलान हो चुका है, इसे 3 जून को एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जाएगा।

क्या खत्म होगा बाबा का खेल?

क्या खत्म होगा बाबा का खेल?

प्रकाश झा की इस सीरीज के तीसरे सीजन के ट्रेलर में मसाला और एंटरटेनमेंट भर-भरकर फैंस को मिल रहा है, जिससे सीरीज देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। वहीं बॉबी देओल भी इसमें बेहद दमदार और शानदार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस के मन में सवाल उठता है कि क्या अब बाबा निराला का खेल खत्म हो जाएगा ? या फिर एक नई कहानी सामने आएगी ? इन सारे सवालों के जवाब जानने के लिए सीरीज की रिलीज डेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+