बॉबी देओल की ये बातें सुन रो पड़ेगे उनके फैंस, तीन साल डिप्रेशन में रहे, हो गई थी ऐसी हालत

मुंबई, 2 मार्च: एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'लव हॉस्टल' को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें बॉबी के लुक और एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। हाल के दिनों में बॉबी ने ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी छाप छोड़ी है तो कई फिल्मों में भी वो नजर आए हैं। हालांकि कुछ साल पहले की बात करें तो बॉबी के पास काम की काफी कमी रही। यहां तक कि काम ना होने के चलते उनको डिप्रेशन का भी सामना करना पड़ा।

मैं तीन साल तक डिप्रेशन में रहा

मैं तीन साल तक डिप्रेशन में रहा

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बॅाबी देओल अपने करियर के बुरे दौर के बारे में बात करते हुए कहा कि तीन साल वो डिप्रेशन में रहे। काम ना होने की वजह से मैं गुम सा हो गया था। आपका परिवार आपका साथ दे सकता है लेकिन वो आपके लिए काम नहीं ला सकता है। ऐसे मे मैंने ही खुद की मदद की, खुद पर यकीन करना शुरू किया और इससे बाहर निकला।

परिवार भी मुझे देखकर होता था दुखी

परिवार भी मुझे देखकर होता था दुखी

बॉबी कहते हैं कि जब में डिप्रेशन से गुजर रहा था तो मैं देखता था कि मेरा परिवार मुझे ऐसे देखकर बेहद दुखी है। मुझे इससे भी तकलीफ होती थी। मैंने खुद से कहा कि मुझे खुद को संभालना होगा। मैंने पॉजिटिव रहने की शुरुआत की। आज लोग मेरे काम की तारीफ कर रहे हैं तो अच्छा लगता है। हालांकि बतौर एक्टर मुझे लगता है कि पहले 15 साल की तुलना में अब खुद को सही तरीके से समझता हूं। शुरू में मुझे लगता है कि मैंने कई गलत फैसले लिए।

नेपोटिज्म पर कही ये बात

नेपोटिज्म पर कही ये बात

बॉबी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के सवाल पर कहा, जिस परिवार में मेरा जन्म हुआ, उसको मैंने नहीं चुना। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि अपने माता-पिता के घर में जन्म हुआ। मुझे लगता है कि कोई भी इंसान फिल्म इंडस्ट्री में तभी चलेगा जब लोग उसे देखना चाहेंगे।

पापा के नाम से मुझे काम नहीं मिला

पापा के नाम से मुझे काम नहीं मिला

बॉबी देओल ने आगे कहा, जब मैंने जब अपना करियर शुरू किया तो लोग मुझे पर्दे पर देखना पसंद करते थे। मुझे काम मिलता रहा लेकिन जब मैंने गलत फिल्मों का चुनाव किया तो काम नहीं मिला। ये बात सही है कि मेरे पापा लेजेंड हैं लेकिन उनके नाम पर काम मिलता तो मेरे पास कभी काम की कमी नहीं होती। सच ये है कि मुझे बिना काम के रहना पड़ा। मैं समझता हूं कि इंडस्ट्री में बेटे जब असफल होता है तो पिता भी मदद नहीं कर सकता है।

बॉबी को बॉलीवुड में हो चुके करीब तीन दशक

बॉबी को बॉलीवुड में हो चुके करीब तीन दशक

बॉबी देओल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरआत साल 1995 में फिल्म बरसात से हुई थी। इसके बाद उन्होंने गुप्त, सोल्जर, बादल, बिच्छू, हमराज, अजनबी, जैसी फिल्मों में काम किया है। बॉबी हाल के सालों में ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बॅाबी देओल इन दिनों अपने 2, एनिमल जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+