'एनिमल' में बॉबी देओल और रणबीर कपूर एक दूसरे को करने वाले थे Kiss, लेकिन डिलीट हुआ सीन...क्यों

Bobby Deol and Ranbir Kapoor Kiss: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' इस समय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने दमदार एक्टिंग की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों की मानें तो मूवी के लीड हीरो रणबीर कपूर और नेगेटिल किरदार निभा रहे बॉबी देओल के खूंखार लुक ने सबको हिलाकर रखा दिया है। इस फिल्म का कुल रन टाइम 3 घंटे 15 मिनट है। ऐसे में मूवी से कई सीन डिलीट करने पड़े थे। लेकिन ये सभी सीन फिल्म के ओटीटी वर्जन में दिखाए जाएंगे।

बॉबी देओल ने 'एनिमल' को लेकर किया बड़ा खुलासा
फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसका ओटीटी वर्जन और भी खतरनाक होने वाला है। वहां असली 'एनिमल' देखने को मिलेगा। खबर है कि 'एनिमल' की समय अवधि ओटीटी पर और भी अधिक होगी। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म 3.30 घंटे से अधिक की होगी। हालांकि अब बॉबी देओल ने भी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

ranbir kapoor

बॉबी देओल और रणबीर कपूर का किसिंग सीन
फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ उनका एक किसिंग सीन था, जिसे थिएटर में रिलीज करने से पहले काट दिया गया है। हालांकि हो सकता है कि उस सीन को ओटीटी पर 'एनिमल' के फुल वर्जन में देखा जा सके।

थिएटर में रिलीज से पहले काट दिया गया किसिंग सीन
द क्विंट को दिए इंटरव्यू में 'एनिमल' के अबरार उर्फ बॉबी देओल ने बताया है- फिल्म के क्लाइमैक्स में रणबीर कपूर के साथ उनका फाइट सीन है। उसी वक्त दोनों के बीच एक किसिंग सीन भी शूट हुआ था लेकिन थिएटर में रिलीज के वक्त इसे काट दिया गया था। लेकिन अब हो सकता है कि ओटीटी पर इसे दिखाया जाए।

कब और कहां रिलीज होगी 'एनिमल'
'एनिमल' की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं है लेकिन ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खबर है कि ये फिल्म जनवरी 2024 में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। फिलहाल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। इसने वर्ल्डवाइड 750 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+