मिथुन चक्रवर्ती की प्रॉपर्टी पर चलेगा BMC बुल्डोजर, अवैध निर्माण का आरोप, लीगल नोटिस जारी कर मांगा जवाब

BMC Send Notice To Mithun Chakraborty: एक्टर और पॉलिटिशियन मिथुन चक्रवर्ती की प्रॉपर्टी पर BMC (बृहन्मुंबई मुंसिपल कॉर्पोरेशन) का डंडा चला है। मिथुन को BMC ने मुंबई के मलाड स्थित प्लॉट पर अवैध निर्माण के लिए लीगल नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में BMC ने प्रॉपर्टी के मालिकों से जवाब भी मांगा है। साथ ही ये कहा है कि अगर मालिकों का जवाब BMC को सतुंष्ट करने वाला नहीं लगा, तब इस अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स की माने तो BMC ने 10 मई को करीबन 101 अवैध प्रॉपर्टी की लिस्ट बनाई थी। इसमें मलाड के एरंगल गांव के हीरा देवी मंदिर के पास मिथुन की प्रॉपर्टी भी शामिल है। मिथुन पर BMC ने आरोप लगया है कि उन्होंने 10 बाय 10 की 3 अस्थायी यूनिट बनाई हैं। जिसमें ईंट, लकड़ी की पट्टियां और एसी शीट्स की छत शामिल हैं। ये सभी गैरकानूनी हैं।

Mithun Chakraborty

आजतक ने अपनी रिपोर्ट में BMC ऑफिशिल के हवाले से लिखा, मलाड के एरंगल गांव में निरीक्षण के दौरान एक ग्राउंड फ्लोर स्ट्रक्चर और ईंट, लकड़ी की पट्टियां और एसी शीट्स की छत अस्थायी निर्माण पाया। ये बिना परमिशन के बनाया गया है, जो मिथुन चक्रवर्ती की प्रॉपर्टी है। इसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। उन्हें मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 351 (1ए) नोटिस जारी किया गया है। साथ ही एक हफ्ते के अंदर अपना जवाब भेजने के लिए कहा गया है। बता दें, BMC ने ये भी कहा है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो 475A के तहत कानूनी कार्रवाई भी होगी। जिसमें अवैध निर्माण तोड़ा भी जा सकता है। साथ ही इस धारा के तहत जेल और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

वहीं, मिथुन ने इस नोटिस के जवाब में कहा, मैंने किसी भी प्रकार का अनऑथोराइज्ज निर्माण नहीं किया है। कई लोगों को नोटिस भेजा गया है। हम अपने जवाब भेज रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+