New Year 2023: बेटी देवी के साथ न्यू मॉम बिपाशा बसु ने ऐसे सेलिब्रेट किया नया साल, शेयर की ये क्यूट वीडियो
नए साल 2023 के मौके पर एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी फोटोज शेयर की। साथ ही अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
Bipasha Basu Daughter Devi Video: साल 2022 कुछ बड़े सेलेब्स के लिए काफी खास रहा। किसी की शादी हुई तो किसी की जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आया। जिनमें से एक एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने साल 2022 के नवंबर में बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम देवी रखा गया। अब नए साल के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है और सभी को बधाई दी।

बिपाशा बसु ने बेटी के साथ शेयर की क्यूट वीडियो
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके साथ बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर को साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो को साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि, 2022 एक जादुई वर्ष रहा है, क्योंकि इसने उन्हें अपने जीवन का सबसे सुंदर उपहार दिया, उनकी बेटी और खुशी का खजाना 'देवी'। इसके आगे उन्होंने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'हैप्पी न्यू ईयर'।

बेटी का चेहरा नहीं किया रिवील
इसके अलावा बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में परिवार के साथ और भी खास तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मस्ती कर रही हैं इसके अलावा फोटो में उनकी बेटी भी नजर आ रही है। हालांकि बेटी का चेहरा एक्ट्रेस ने रिवील नहीं किया और सफेद हार्ट से उसे छिपाया है। फोटो में दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।

देवी के साथ सेलिब्रेट किया पहला न्यू ईयर
इस तस्वीरों में बिपाशा के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ जाहिर हो रही है। वहीं एक्ट्रेस नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ''आइए 2023 की शुरुआत इस विश्वास के साथ करें कि सभी परिवर्तन हर समय संभव हैं। विश्वास करना शुरू करें ... इसे देखने के लिए।''
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
बिपाशा ने इंस्टाग्राम रील्स पर अपनी बेटी देवी के साथ करण के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पीले रंग की नाइटवियर पहनी थी, जबकि करण ने सफेद टी-शर्ट पहनी थी। बिपाशा ने अपनी बेटी को गोद में लिया और पाउट बनाते हुए अपने पति और बेटी के साथ पोज़ दिया। फिलहाल इस वीडियो में फैंस अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बिपाशा ने दिया बेटी को जन्म
नवंबर 2022 में, बिपाशा और करण ने अपनी शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म और नाम की घोषणा करने के लिए एक पोस्ट साझा किया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "12.11.2022। देवी बसु सिंह ग्रोवर। हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य हैं।"












Click it and Unblock the Notifications