बेटा या फिर बेटी? मां बनने से पहले बिपाशा बसु ने बताई अपने पहले बेबी को लेकर ये ख्वाहिश
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इस बात का खुलासा किया कि वह बेटा चाहती हैं या फिर बेटी।
मुंबई, 29 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासू जल्द ही अपने फैंस को मां बनने की गुड न्यूज देने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेबी बंप की फोटो शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस अपने आने वाले बेबी के वेलपम के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन बेबी के पैदा होने से पहले ही एक्ट्रेस ने मन बना लिया है कि उन्हें बेटा या बेटी दोनों में कौन चाहिए। चलिए जानते हैं।

किसे जन्म देना चाहती हैं बिपाशा बसु
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं। शादी को इतना वक्त देने बाद एक्ट्रेस ने मां बनने का निर्णय लिया। अब एक्ट्रेस अपने इस नए फेज को लेकर काफी खुश हैं। आए दिन वह अपने बेबी बंप की वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वह और उनके पति करण अपने घर में बेटा या बेटी किसका वेलकम करना चाहते हैं।

बिपाशा बसु ने बताए कई दिलचस्प किस्से
बिपाशा बसु ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रेगनेंसी पर चर्चा करते हुए कई दिलचस्प किस्से बताए। बिपाशा ने बताया कि प्रेगनेंट होने के बाद से उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि, उन्हें क्या करने के लिए कहा गया है और क्या नहीं।

कब से बेबी की प्लानिंग कर रही थीं एक्ट्रेस?
बिपाशा बसु से जब पूछा गया कि वह और करण बेबी की कब से प्लानिंग कर रहे थे? तो एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'करण और मैं शुरुआत से ही इसे लेकर क्लियर थे कि हमें बेबी चाहिए। मैंने कभी यह नहीं सोचा कि इतना लेट क्यों है या फिर हमने इतना समय क्यों लिया। मेरे लिए यह एकदम सही वक्त है। मैं अभिव्यक्ति में विश्वास करती हूं'।

'बेबी के बारे में सोचा था तो हम यही चाहते थे कि..'
बिपाशा ने आगे कहा कि, 'जब से हमने बेबी के बारे में सोचा था तो हम यही चाहते थे कि बेटी हो। मैं जानती हूं कि एक बच्चा भगवान का बहुत खूबसूरत तोहफा होता है। बेटा हो या बेटी, हमें स्वीकार करना चाहिए। लेकिन हम अपने बेबी को She बुलाते हैं यानी बेटी। हमें विश्वास है कि बेटी ही है और ऐसा हमने तब से माना है जब से हमने बेबी करने का फैसला किया था।'

'सारी प्रेग्नेंसी एकदम अलग होती हैं'
इसके बाद प्रेगनेंसी के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में किस तरह के बदलाव हुए इस पर चर्चा हुई। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'सारी प्रेग्नेंसी एकदम अलग होती हैं। बहुत सी प्रेगनेंट महिलाएं ऐसी होती हैं जो कई सारी चीजें कर सकती हैं। लेकिन मुझे बोला गया है कि मैं ज्यादा काम न करूं। मेरी फिजिकली एक्टिव प्रेग्नेंसी नहीं है, पर मैं मेंटली एक्टिव हूं। मैं हमेशा से मल्टीटास्किंग रही हूं और एक साथ कई काम कर सकती हूं। लेकिन मैं अभी वही कर रही हूं जो मेरे बेबी के लिए सही है और उसी हिसाब से मैंने अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव किया है।'

डिलीवरी के बाद काम पर लौटेंगी बिपाशा
इसके अलावा बिपाशा बसु ने डिलीवरी के बाद प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कहा कि, डिलीवरी के बाद आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ कुर्बान करने की जरूरत नहीं है। मैं तो नहीं करूंगी। मैंने एक लंबा ब्रेक जरूर लिया ताकि मैं शादी इंजॉय कर सकूं और बेबी प्लान कर सकूं। मैं जानती हूं कि जब मेरा बेबी हो जाएगा और मैं मां बन जाऊंगी तो मैं तुरंत काम पर लौट आऊंगी।'

बिपाशा-करण की लव स्टोरी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। जिसके बाद से ये मुलाकातें धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर भी कई बार एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications