बेटी 'देवी' को सीने से चिपकाए बिपाशा बसु अस्पताल से पहुंचीं घर, कैमरे पर जमकर दिए पोज

मुंबई के एक निजी अस्पताल में बिपाशा बसु की डिलीवरी हुई थी और अब वह डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं। इस दौरान करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अपनी प्यारी सी बेटी के साथ पैपराजी को खूब पोज दिए।

Bipasha Basu Baby Video: बॉलीवुड में इन दिनों कई सेलेब्स पैरेंट्स बनने की खुशी मना रहे हैं। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर तक हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। आपको बता दें कि गत 12 नवंबर को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। पापा बने करण सिंह ग्रोवर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। आपको बता दें कि मुंबई के एक निजी अस्पताल में बिपाशा बसु की डिलीवरी हुई थी और अब वह डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं। इस दौरान करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अपनी प्यारी सी बेटी के साथ पैपराजी को खूब पोज दिए।

अस्पताल से बेटी को लेकर घर लौटीं बिपाशा बसु

अस्पताल से बेटी को लेकर घर लौटीं बिपाशा बसु

आपको बता दें कि गत 12 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने अपनी न्यूबॉर्न बेबी का नाम देवी सिंह ग्रोवर बसु रखा है। 42 साल की उम्र में बिपाशा बसु पहली बार मां बनी हैं। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपनी बेटी को लेकर घर के बाहर स्पॉट हुई हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने घर के बाहर खड़े पैपराजी को जमकर पोज दिए।

बेटी को सीने से लगाए बिपाशा ने दिए पोज

बेटी को सीने से लगाए बिपाशा ने दिए पोज

इस दौरान घर के बाहर कार से उतरते ही बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। हालांकि बेटी का चेहरा किसी को नहीं दिखाया गया। करण सिंह ग्रोवर ने जहां बिपाश का बैग कैरी किया हुआ था वहीं बिपाश ने अपनी बेटी देवी को सीने से लगा रखा था।

बिपाशा ने बेटी का नाम रखा है 'देवी'

बिपाशा ने बेटी का नाम रखा है 'देवी'

करण और बिपाशा के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखकर साफ पता चल रहा था कि ये कपल बेटी के आने से बहुत ही खुश है। उनके चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही थी। कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खबर को शेयर करते हुए बताया था कि उनके घर पर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। इस खुशखबरी के साथ उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा भी किया था। बिपाशआ बसु ने सोशल मीडिया पर लिखा था- मां के आशीर्वाद से प्राप्त बिटिया का नाम हमने 'देवी' रखा है।

प्रेग्नेंसी में डांस करती नजर आई थीं बिपाशा

प्रेग्नेंसी में डांस करती नजर आई थीं बिपाशा

बिपाशा बसु ने डिलीवरी के पांच दिन पहले अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वह प्रेग्नेंसी के दौरान डांस करती नजर आई थीं। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। लोग कह रहे थे कि अगर वह अपना ख्याल नहीं रख सकती तो बच्चे का कैसे ध्यान रखेंगी। हालांकि एक्ट्रेस ने तब बताया था कि उनका बेबी जल्द आने वाला है।

बिपाशा ने करवाया था मैटरनिटी फोटोशूट

बिपाशा ने करवाया था मैटरनिटी फोटोशूट

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने गत अगस्त महीने में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। । बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- एक नया समय, एक नया चरण, एक नया प्रकाश हमारे जीवन के प्रिज्म में एक और अनूठी छाया जोड़ता है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+