'अपना भी ध्यान रखो' प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने बेबी बंप पर कुछ इस तरह लुटाया प्यार तो यूजर्स ने किया रिएक्ट

हाल ही में बिपाशा बसु एक बार फिर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस की ये वीडियो फैंस के बेहद पसंद आ रही है।

मुंबई, 28 अगस्त: अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी को अच्छी तरह से एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है, वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस की ये वीडियो फैंस के बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। इससे पहले भी एक इंटरव्यू में बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर इमोशनल होने की बात कही थी।

जल्द पेरेंट्स बनने वाला है कपल

जल्द पेरेंट्स बनने वाला है कपल

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने एक्ट्रेस के बेबी बंप के साथ ये खुशखबरी साझा की थी। जबसे फैंस को बिपाशा के प्रेग्नेंट होने की खबर मिली, वे फूले नहीं समाए।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

अब एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे प्यार से बेबी बंप पर हाथ फेरती हुई नजर आ रही हैं। मां बनने जा रहीं बिपाशा के चेहरे का ग्लो साफ नजर आ रहा है। वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- बेबी आ रहा है। जय माता दी।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। लोग बिपाशा पर बेहद प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अपना ध्यान रखिये। वहीं अन्य यूजर ने एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी ग्लो को कमाल का बताया।

फैंस को सुनाई गुड न्यूज

फैंस को सुनाई गुड न्यूज

16 अगस्त को एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। फोटो में उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी साथ में नजर आ रहे थे। इसके साथ ही कपल बेहद ही प्यारा लग रहा था।

क्या बोलीं बिपाशा?

क्या बोलीं बिपाशा?

आजतक की खबर के मुताबिक इससे पहले बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर काफी इमोशनल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उसी हाल में मैं और करण उठकर मेरी मां के घर भागे थे। हम उन्हें बताना चाहते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि ये मेरी मां का सपना था कि मैं और करण बच्चा पैदा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+