बिपाशा बसु मालदीव में पति संग रोमांस करती आईं नजर, हॉट फोटो देख फैंस कर रहे तारीफ

मुंबई, 19 अगस्‍त। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से किसी नई फिल्‍म में नजर नहीं आई लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मुखातिब रहती हैं। पति संग अपने वीडियो और फोटोज शेयर करके वो फैंस की जमकर वाह-वाही बटोरती रहती हैं। इन दिनों बिपाशा मालदीव में अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग रोमांटिक वीकेशन मना रही हैं। बिपाशा ने पति करण संग बड़ी ही रोमांटिक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों के बीच के गहरे प्‍यार को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बिपाशा मालदीव में पति संग कर रहीं रोमांस

बिपाशा मालदीव में पति संग कर रहीं रोमांस

बिपाशा करण संग वर्कआउट तो कभी रोमांस करते हुए फोटो शेयर करती है। पति करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद करते है। वहीं बिपाशा ने मालदीव की जो फोटो शेयर की है वो रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे जमकर लाइक्‍स और कमेंट मिल रहे हैं।

Recommended Video

    बिपाशा बसु मालदीव में पति संग रोमांस करती आईं नजर, हॉट फोटो देख फैंस कर रहे तारीफ
    पति करण के प्‍यार में डूबी नजर आईं बिपाशा

    पति करण के प्‍यार में डूबी नजर आईं बिपाशा

    बिपाशा बासु करण सिंह ग्रोवर की ये रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर फिल्मीज्ञान नाम के एक फैन ने अपने इंस्‍टा पेज पर शेयर की जिसके बाद ये फोटो वायरल हो गई। इस फोटो में बिपाशा अपने पति की बांहो में हैं और मालदीव बीच के मजे ले रही हैं। दोनों की आंखें रोमांस में डूबी नजर आ रही है। टीवी एक्‍टर करण की बॉडी इस फोटो में बड़ी ही आकर्षक नजर आ रही है। ये दोनों की जोड़ी फैंस को सेक्‍सी और क्‍यूट नजर आ रही है।

    बिपाशा को मिल चुके हैं कई अवार्ड

    बिपाशा को मिल चुके हैं कई अवार्ड

    शादी के बाद से अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी होने के कारण फिल्‍मों से दूर रह रही बिपाशा अपने फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। विपाशा को अंतिम बार बड़े पर्दे पर अलोन में देखा गया था। करियर की शुरूआत की बात करें तो बिपाशा बसु ने फिल्म 'अजनबी' से की. बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने तमिल, तेलगु, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों से खूब पॉपुलर हुईं। बिपाशा बसु को उनके काम के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

    बिपाशा बसु की फिल्‍में

    बिपाशा बसु की फिल्‍में

    बिपाशा ने राज, चोर मचाये शोर, मेरे यार की शादी, गुनाह, जिस्म, जमीन और धूम 2 जैसी फिल्मों में आदाकारी खूब पसंद की। जादू है नशा हैं मदहोशिया...गाने से पहचानी जाने वाली बिपाशा की नशीली आंखें आज भी अपने फैंस को उसी तरह मदहोश कर देती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+