Cyclone Biparjoy: 'मैं तूफान हूं...' कहकर राखी सावंत ने उड़ाया चक्रवात का मजाक, लोगों ने लगा दी क्लास
Rakhi Sawant on Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' की वजह से इस वक्त गुजरात में खासी तबाही हुई है। हालांकि इसकी चाल पहले से कम तो हो गई है लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है। अब इसका रूख राजस्थान की ओर हो गया है। जहां एक ओर इस तूफान की वजह से लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर शेल्टर होम में शिफ्ट होना पड़ा है और वहीं दूसरी ओर NDRF की पूरी टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

राखी सावंत ने उड़ाया साइक्लोन का मजाक
तो वहीं बॉलीवुड की ड्राम क्ववीन राखी सावंत ने इस तूफान को लेकर ऐसा मजाक किया, जिसे देखने के बाद लोग बुरी तरह से उन पर नाराज हो गए हैं और उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।
मुंबई में भी अलर्ट जारी
दरअसल साइक्लोन की वजह से मुंबई में भी अलर्ट जारी है। जगह-जगह पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं इसी बीच राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई की सड़क पर अचानक से गाड़ी से निकलकर अजीब सी हरकत कर रही हैं। वो एकदम से भाग रही हैं और भयानक रूप से अपना सिर और हाथ हिला रही हैं।
'मैं साइक्लोन हूं, मैं तूफान हूं'
लोग उनकी इस अजीबो गरीब हरकतें देखकर हैरान रह जाते हैं और पूछते हैं कि 'अरे आपको क्या हुआ?' तो इस पर वो कहती हैं- 'मैं साइक्लोन हूं, मैं चक्ववात हूं, मैं तूफान हूं, जो मुंबई में तूफान आने वाला था वो आ चुका है।।' राखी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग एकदम से भड़क गए। उन्होंने राखी को ढंग से रहने की सलाह तक दे डाली।
'ये तूफान इसे भी अपने साथ उड़ के ले जाता'
कुछ लोगों ने लिखा कि 'ये तूफान इसे भी अपने साथ उड़ा के ले जाता तो सही रहता', तो किसी ने लिखा कि 'राखी खुद ही एक तूफान हैं, इसके आगे कोई तूफान नहीं है।' तो किसी ने लिखा कि 'अरे राखी की अक्ल ठिकाने लगाओ, वो इतने गंभीर विषय का मजाक कैसे उड़ा सकती है।' तो किसी ने लिखा कि 'ये राखी की एक और शर्मनाक हरकत है।'
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं राखी सांवत
कुल मिलाकर इस वक्त राखी सावंत जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। लोग बहुत ज्यादा उनपर गुस्साए हुए हैं। मालूम हो कि चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' का असर मुंबई में भी दिख रहा है। इस वक्त समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने यहां आज और कल भारी बारिश का अंदेशा व्यक्त किया है और लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सारे एहतियात बरतने को कहा है। फिलहाल राजस्थान और गुजरात में रेड अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications