बड़े पर्दे पर जल्द दिखेगी अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी, टीजर हुआ रिलीज, जानिए फिल्म की रिलीज डेट
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक बनाने का ऐलान किया गया। जिसका मंगलवार 28 जून को टीजर रिलीज हो गया है।
मुंबई, 29 जून: बॉलीवुड में एक बार फिर बायॉपिक बनाने का सीजन शुरू हो चुका है और इस बार ये बॉयोपिक देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी। जिसकी घोषणा प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने की है। जिन्होंने दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाई थी। इस फिल्म का नाम 'मैं रहूं या ना रहूं, ये देश रहना चाहिए- अटल' रखा गया है। यह फिल्म अटल बिहारी बाजपेयी की बायॉग्रफी पर आई किताब पर आधारित होगी।

अटल जी की जयंती पर रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म का टीजर मंगलवार 28 जून को रिलीज किया गया है। लेकिन, इस फिल्म का डायरेक्शन और कास्ट और मुख्य रोल कौन अदा करेगा फिलहाल इसको लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है । माना जा रहा है कि, अगले साल 2023 की शुरूआत में इस फिल्म की शुटिंग शुरू की जाएगी और इस फिल्म को साल के अंत यानी क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि, 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी होता है और ये उनकी 99वीं जयंती होगी। यहां देखें टीजर
‘Main Rahoon Ya Na Rahoon, Yeh Desh Rehna Chahiye – Shri Atal Bihari Vajpayee.’
— Sandeep Singh (@thisissandeeps) June 28, 2022
Presenting #ATAL, a film on the life story of India’s most exemplary leader, renowned poet, and a visionary.@vinodbhanu @directorsamkhan #KamleshBhanushali #VishalGurnani pic.twitter.com/h4Tz040v02
इस किताब पर आधारित है फिल्म
अटल जी के इस टीजर में उनके राजनीतिक सफर के दौरान दी हुई स्पीच सुनाई दे रही है। इसमें वो कह रहे हैं, 'सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी। मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।' बता दें कि, अटल जी के जीवन पर आधारित ये फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की कहानी उनकी लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी' पर आधारित है। अटल बिहारी वाजपेयी की इस किताब में उनके कॉलेज के दिनों से राजनीति में आने के सफर की कहानी है। इस किताब में अटल की जिंदगी से जुड़ी कईं अन्य जानकारियां भी हैं। ये किताब उल्लेख एन पी ने लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications