Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने रिलीज किया नया चुनावी गीत, अब जमेगा माहौल
Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार, सिंगर और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब वह बिहार की राजनीति में भी पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं।
बिहार चुनाव से पहले नया चुनावी गाना
नवंबर 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिनेश लाल याद निरहुआ ने एक नया चुनावी गीत रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इंस्टाग्राम पर रिलीज हुए इस गाने का नाम है- 'रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार'।

गाने का नाम है-'रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार'
इस गाने में निरहुआ ने एनडीए सरकार के कामकाज और बिहार के विकास की रफ्तार को दिखाया है। गाने की टैगलाइन है- 'रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार, नई पीढ़ी का नया है बिहार'।
गाने में ट्रक ड्राइवर बने निरहुआ
गाने में निरहुआ खुद एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- बिहार में युवाओं के सपने हो रहे हैं पूरे। रोजगार के नए अवसर और विकास की तेज रफ्तार, सिर्फ एनडीए सरकार के साथ।
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का राजनीतिक सफर
-दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' लंबे समय से एनडीए से जुड़े हुए हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि साल 2022 के उपचुनाव में उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी।
-निरहुआ साल 2024 में फिर से आजमगढ़ से मैदान में उतरे और धर्मेंद्र यादव से भिड़े, लेकिन इस बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि हार के बावजूद निरहुआ लगातार आजमगढ़ की जनता के लिए काम करते आ रहे हैं।
फिल्मी करियर में भी हैं सक्रिय
-राजनीति के साथ-साथ दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का फिल्मी करियर भी शानदार ढंग से चल रहा है। हाल ही में वह फिल्म 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आए थे, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवनी पर आधारित है।
-इसके अलावा निरहुआ कई फिल्में जैसे 'मेरे हसबैंड की शादी', 'गोवर्धन' और 'बलमा बड़ा नादान-2' कुछ समय पहले ही रिलीज हुई हैं। वहीं आने वाले समय में दर्शक उन्हें 'हे राम' और 'पटना से पाकिस्तान-2' जैसी फिल्मों में देखने वाले हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications