बिग बॉस विनर Munawar Faruqui हुक्का बार में पकड़े गए, रेड के बाद उठा ले गई मुंबई पुलिस
Munawar Farooqui arrested: हाल ही में 'बिग-बॉस' विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि मुंबई पुलिस ने मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया है। हुक्का पार्लर में पुलिस ने धावा बोला और फिर वहीं से मुनव्वर की गिरफ्तारी की खबरें सामने आ रही हैं।
बताते चलें कि मुंबई पुलिस को हुक्का पार्लर में तंबाकू के सेवन की जानकारी मिली तो पुलिस ने वहीं बिग बॉस 17 विनर को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में और 13 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मुंबई पुलिस का बयान
बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को कल रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया: मुंबई पुलिस
खबरें मिली थीं कि रेड के दौरान पुलिस ने मुनव्वर को गिरफ्तार किया। इससे पहले देर रात को साउथ मुंबई के फोर्ट इलाके में पुलिस को खबरें मिली थीं कि हुक्का बार नाम के एक पार्लर में तंबाकू का सेवन हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मुनव्वर समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि मुव्वर फारूकी की गिरफ्तारी के बीच उनकी एक एयरपोर्ट सेल्फी भी वायरल हो रही है, जिसमें मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा हुआ है कि थका हुआ होने के बाद भी ट्रैवल कर रहा हूं।
जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में पुलिस को 4,400 रुपये कैश, 13500 रुपये के 9 हुक्का पॉट मिले हैं, जो पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। अब पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications