'पवित्रा पुनिया साइको-एग्रेसिव है', Ex ब्वॉयफ्रेंड ने कहा- मैं तो एजाज खान को बोलूंगा 'लो भाई शादी कर लो'
'पवित्रा पुनिया साइको-एग्रेसिव है', Ex ब्वॉयफ्रेंड ने कहा- मैं तो एजाज खान को बोलूंगा 'लो भाई शादी कर लो'
नई दिल्ली, 09 अगस्त: बिग बॉस ओटीटी की शरुआत हो चुकी है। इस बार बिग बॉस ओटीटी में स्पिट्स विला फेम प्रतीक सहजपाल की भी एंट्री होने वाली है। बिग बॉस ओटीटी में जाने से पहले एक लीडिंग डेली से बात करते हुए प्रतीक सहजपाल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पवित्रा पूनिया को लेकर कई तरह की बातें कही हैं। पवित्रा पूनिया और एक्टर एजाज खान बिग बॉस 14 के बाद से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में प्रतीक सहजपाल ने एजाज खान को नसीहत देते हुए कहा कि पवित्रा से शादी करने से पहले एक बार सोच लेना क्योंकि वह साइकोटिक', 'पॉजेसिव' और 'एग्रेसिव' है। प्रतीक सहजपाल ने हालांकि ये भी कहा है कि वह और पवित्रा दोनों साइकोटिक और एग्रेसिव हैं।

'पवित्रा के साथ जो था, उसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है'
पवित्रा पुनिया के साथ प्रतीक सहजपाल ने अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए कहा, "छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हम दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे, अब हम ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ गए हैं। हम दोनों अपने जीवन में बहुत खुश थे। हम अपने जीवन में जहां हैं वहां पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। हम आगे बढ़ गए हैं। हम दोनों को खुश रहने का अधिकार है। मैं इसके साथ ठीक हूं, प्रतियोगी क्या कर सकते हैं? वे मुझे गोली नहीं मार सकते। भले ही वे मुझे गोली मार दें, मैं बुलेटप्रूफ हूं।"

प्रतीक बोले- 'अगर पवित्रा पुनिया वाइल्ड कार्ड आती हैं तो...'
पवित्रा को वाइल्ड कार्ड एंट्री या किसी भी तरह से शो में लाने जाने की बात पर प्रतीक सहजपाल ने कहा, ''जब वो आएगी, देखी जाएगी और क्या। मैंने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया है, न ही उसने मेरे साथ किसी भी तरह से कुछ गलत किया है। मुझे नहीं पता कि ये बोलेत हुए, मुझे हंसी क्यों आ रही है, इसमें हंसने की कोई बात नहीं है। शायद मैं कल्पना कर रहा हूं कि वह घर में आ गई है और मैं वहीं हूं। मुझे नहीं पता कि यह कैसा होगा, लेकिन यह मजेदार होने वाला है, मुझे लगता है।"

'मैं तो एजाज भाई से बोलूंगा, 'लो भाई शादी कर लो'
प्रतीक सहजपाल ने कहा, 'हमने सिर्फ एक-दूसरे के बारे में सच कहा है। उसका रवैया अटैकिंग है, इसलिए मैं हूं। वह डोमिनेटिंग है, इसलिए मैं भी हूं। वह मेंटल है, इसलिए मैं भी हूं। हम एक-दूसरे से प्यार करते थे, अब हम उससे आगे निकल आए हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं। मैं क्या करूंगा उसे मंडप में ले जाओ, उसका हाथ पकड़ कर एजाज भाई (एजाज खान) से कहो 'लो भाई शादी कर लो, तुम्हारी संपत्ती है तुम रखो हमें कुछ नहीं। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है।"

प्रतीक बोले- ब्रेकअप के बाद पवित्रा से कभी नहीं मिला
प्रतीक सहजपाल ने कहा है कि वह ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया से कभी नहीं मिले हैं। प्रतीक ने कहा, 'हम असल में यार से ब्रेक-अप के बाद कभी नहीं मिले। दरअसल, मेरा ब्रेकअप इस कदर हुआ था कि मैंने उनसे संपर्क करने की बहुत कोशिश की। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो जल्द ही लोगों से जुड़ जाता है और अलग होना बहुत मुश्किल हो जाता है। मैं या तो शून्य हूं या सौ, जब मैंने किसी रिश्ते में अपना 100 प्रतिशत दिया है, तो मेरे लिए उस व्यक्ति से अलग होना मुश्किल हो जाता है। मैंने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वह मुझसे फिर कभी बात नहीं करना चाहती थी। मुझे लगता है, हम एक बार मिले थे जब मैं अपना सामान लेने उसके घर गया था। मुझे नहीं पता कि यह (पवित्रा के साथ मुलाकात) कैसी होगी।"












Click it and Unblock the Notifications