बिग बॉस में जीशान बोले- लड़की हो दायरे में रहो, करन जौहर ने लगाई क्लास
मुंबई,23 अगस्त। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस का स्पेशल सीजन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट लगातार अलग-अलग वजह से सुर्खियों में आ रहे हैं। इस बार शो के कंटेस्टेंट जीशान खान अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल जीशान खान ने शो के भीतर कहा था कि लड़की हो तो दायरे में रहे। उनके इस बयान पर करन जौहर ने रविवार को संडे का वार एपिसोड में जीशान की जमकर क्लास लगाई।

जीशान की करन जौहर ने लगाई क्लास
जीशान के बयान की आलोचना करते हुए करन जौहर ने कहा कि आप बयान समझाइए, आप का क्या मतलब था। जीशान ने अपने बयान को समझाने की कोशिश की और बोले कि मैंने पलटवार करने के लिए यह कह दिया था लेकिन मेरे बयान को गलत तरह से समझा गया, लेकिन जीशान की इस सफाई से करन जौहर कतई संतुष्ट नहीं थे। करन जौहर ने कहा कि तुम्हारी सफाई कतई समई नहीं आई, हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ यह सबसे भद्दा बयान है जो मैंने किसी आदमी के मुंह से सुना है।
Recommended Video

मैं महिला विरोधी नहीं
करन जौहर ने कहा कि मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आपकी यह टिप्पणी महिला विरोधी है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन खुद को नारीवादी बताते हुए जीशान ने कहा कि मैं दिल से समानता का पक्षधर हूं। मैं नारीवादी हूं। लिहाजा जबमैं इस तरह की बातें सुनता हूं तो मुझे काफी तकलीफ होती है। मुझे उस वक्त बहुत गुस्सा आता है जब इस देश के लोगों को हक की दुकान कहा जाता है, मैं इस तरह की सोच को कतई स्वीकार नहीं करता हूं।
गुस्से में कही बात भी सच होती है

हकीकत सामने आ गई
जीशान ने कहा कि मेरा कतई ये मकसद नहीं था कि मैं महिलाओं का अपमान करूं लेकिन करन जौहर ने कहा कि आप इस लाइन को वापस नहीं ले सकते हैं जो आपने गुस्से में कही। करन जौहर ने कहा कि जब आप मजाक या गुस्से में भी कुछ कहते हैं तो इसमे एक सच्चाई होती है, आपकी सच्चाई और आपने जब यह कहा तो आपकी हकीकत सामने आ गई।

आ गई विक्टिम कार्ड खेलने
यही नहीं जीशान के उस बयान की भी करन जौहर ने आलोचना की, जिसमे उन्होंने कहा ओह, आ गयी लड़की का विक्टिम कार्ड। जीशान ने कहा कि मैंने यह बात लड़ाई के दौरान अक्षरा से कही थी, इसपर करन जौहर ने कहा कि आपने यह जनरल स्टेटमेंट दिया था, अक्षरा का नाम नहीं लिया था।

6 हफ्ते चलेगा यह सीजन
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी अपने आप में इस तरह का बिग बॉस का पहला सीजन है, जिसे टीवी की बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा है। इस शो को 6 हफ्ते तक दिखाया जाएगा। इस शो में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल,राकेश बापत, मूसे जताना, मिलिंद गाबा, नेहा भसीन, निशांत भट, रिधिमा पंडित, करन नाथ शामिल हैं। इससे पहले उर्फी जावेद भी शो का हिस्सा थीं जो पहले हफ्ते ही बाहर हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications