Bigg Boss OTT: पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल पर हुई धनवर्षा, इनाम में मिली ये मोटी रकम
बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का शनिवार को फिनाले एपिसोड प्रसारित हुआ। इसके पहले सीजन की विजेता अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल को घोषित किया गया।
मुंबई, 18 सितंबर। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का शनिवार को फिनाले एपिसोड प्रसारित हुआ। इसके पहले सीजन की विजेता अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल को घोषित किया गया। दिव्या ने शो के बाकी चार फाइनलिस्टों को पछाड़कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वैसे तो इस शो में कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन आगाज से अंजाम तक केवल 5 लोग ही रह गये। इन पांच नामों में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, राकेश बापट और दिव्या अग्रवाल ने जगह बनाई।

अंतिम समय तक मुश्किल था विजेता के नाम का अंदाजा लगा पाना
अंतिम समय तक शो के विजेता के नाम का अनुमान लगा पाना मुश्किल हो रहा था। विजेता के नाम के तौर पर दिव्या अग्रवाल के नाम की घोषणा के साथ इतिहास रचा जा चुका था। दिव्या बिग बॉस ओटीटी की पहले सीजन की विजेता बन चुकी थी। इस मौके पर दिव्या की खुशी देखते ही बनती थी। शो के फिनाले में अभिनेता दितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, ऋत्विक धनजानी और करण वाही भी अभिनेताओं का हौंसला बढ़ाते नजर आए। बता दें कि इस शो को डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने होस्ट किया था।

कौन हैं दिव्या अग्रवाल
बता दें कि दिव्या को इस शो से पहले कुछ खास पहचान नहीं मिली थी, हालांकि दिव्या ने हॉरर वेब सीरीज रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स सीजन 2 में अभिनय किया था। इसके अलावा दिव्या एक मॉडल और डांसर भी हैं। वह एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 10 की उपविजेता भी रही थीं। शो में निशांत भट्ट दूसरे नंबर पर रहे।

दिव्या पर जमकर बरसा पैसा
बता दें कि दिव्या अपनी परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रहीं, और इसका परिणाम उन्हें बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी के रूप में मिला। इसके साथ दिव्या को इनाम के तौर पर मोटी रकम भी मिली है। दिव्या को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए दिये गए।












Click it and Unblock the Notifications