Video: शमिता शेट्टी और राकेश बापट का बिग बॉस में रहा है फुल ऑन रोमांस, kiss कर कहा- Love You

Video: शमिता शेट्टी और राकेश बापट का बिग बॉस में रहा है फुल ऑन रोमांस, kiss कर कहा- Love You

मुंबई, 30 अगस्त: 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में इन दिनों कनेक्शन के बीच काफी प्यार देखने को मिल रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शमिता शेट्टी और राकेश बापट के रोमांस की हो रही है। राकेश और शमिता का बिग बॉस घर में फुल ऑन रोमांस चल रहा है। राकेश और शमिता के कनेक्शन को बाहर काफी पसंद भी किया जा रहा है। अपने कनेक्शन को पैम्पर करने वाले टास्क में राकेश और शमिता एक-दूसरे के काफी पास आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करण जौहर ने भी संडे का वार में शमिता और राकेश के बीच में जो कुछ भी चल रहा है, उसपर सवाल किया। करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए राकेश और शमिता दोनों शर्मा रहे थे।

शमिता और राकेश हुए रोमांटिक

शमिता और राकेश हुए रोमांटिक

शनिवार को दिखाए गए एपिसोड में बिग बॉस द्वारा लड़कों को अपने कनेक्शन को पैम्पर करने का टास्क दिया गया था। इस टास्क के दौरान शमिता और राकेश काफी रोमांटिक दिखें। टास्क की शुरुआत में राकेश शमिता को फुट मसाज देते हैं। जिसको शमिता काफी एन्जॉय करते हुए दिखती हैं। इसके बाद राकेश शमिता के गर्दन पर एक टैटू बनाते भी देखे जाते हैं।

शमिता ने kiss कर राकेश को कहा- love you

शमिता ने kiss कर राकेश को कहा- love you

शमिता शेट्टी ने पैम्परिंग टास्क के दौरान ही राकेश को किस करके लव यूं कहा। टास्क के दूसरे स्टेज में राकेश मे शमिता के लिए खाना बनाया और दोनों डेट पर गए। डेट के दौरान भी राकेश और शमिता काफी कोजी दिखें और दोनों एक-दूसरे के साथ कपल डांस कर रहे थे। उस पूरे टाक्स के दौरान शमिता शेट्टी मुस्कुराते और ब्लश करते नजर आ रही हैं। शमिता राकेश को कहती हैं कि वो इंप्रेस हो गई हैं। राकेश और शमिता के अलावा प्रतीक और नेहा भसीन में भी काफी नजदीकियां बढ़ रही हैं।

करण जौहर बोले- ये क्या हो रहा है शमिता

करण जौहर बोले- ये क्या हो रहा है शमिता

संडे के वार में करण जोहर ने भी दोनों की जोड़ी और इनके प्यार को देखकर शमिता और राकेश से पूछा, कि आखिर ये क्या हो रहा है? जब करण जौहर ने राकेश से पूछा कि क्या शमिता उन्हें हॉट लगती हैं, तो पॉजिटिव होकर राकेश जवाब देते हैं, "मुझे लगता है कि वह बहुत सुंदर, बहुत हॉट, बहुत केयरिंग करने वाली एक ग्रेट विमन है। वह एक कम्पलीट पैकेज है।" जब करण ने खास तौर पर राकेस से शमिता के हॉटनेस पर सवाल किया तो राकेश कहते हैं, वह बहुत हॉट हैं। जिसे बाद शमिता शरमा गई और कहा, ये सब मेरे लिए बहुत इम्बैरिसिंग है।

शमिता ने राकेश को कहा- मुझे अभी आकर kiss दो

शमिता ने राकेश को कहा- मुझे अभी आकर kiss दो

इस हफ्ते में शमिता राकेश से किसी बात पर गुस्सा हो जाती हैं, जिसके बाद राकेश को आदेश देते हुए शमिता कहती हैं कि , मुझे अभी आकर किस दो...। जिसके बाद राकेश भी फौरन जाकर शमिता को किस देते हैं। इस बात को भी याद दिलाते हुए संडे के वार में करण जौहर ने कहा, शमिता तुमने कितने हक से राकेश से किस मांगा था। जिसपर शमिता शरमा जाती हैं तो कहती हैं, ''मुझे बहुत इम्बैरिसिंग लग रहा है, ऐसा लग रहा है मैं जमीन में एक गड्ढा खोदकर उसमें छिप जाऊं।''

शमिता ने राकेश के साथ किया 'शरारा-शरारा' गाने पर डांस

शमिता ने राकेश के साथ किया 'शरारा-शरारा' गाने पर डांस

करण जौहर ने शमिता शेट्टी को राकेश बापट के साथ 'शरारा' गाने पर डांस करने को कहा। जिसके बाद शमिता शेट्टी ने राकेश के साथ 'शरारा' गाने पर डांस किया। शमिता डांस करते वक्त भी काफी ब्लश कर रही थी। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे हफ्ते से शमिता और राकेश एक-दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+