Bigg Boss Ott से बाहर हुईं मुस्कान, प्रतीक ने फिर दी नेहा भसीन को प्रायोरिटी

Bigg Boss Ott से बाहर हुईं मुस्कान, प्रतीक ने फिर दी नेहा भसीन को प्रायोरिटी

मुंबई, 13 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी हाउस से मूस जट्टाना बाहर हो गई हैं। मूस दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के साथ घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुई थीं। शमिता शे्ट्टी, दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल को करण जौहर ने बताया कि जनता को वोट देकर सेव किया है। वहीं नेहा भसीन और मूस डेंजर जोन में चले गए क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट मिले थे। बाद में करण जौहर ने एलिमिनेशन में एक ट्विस्ट टास्क की घोषणा की। जिसमें घरवालों ने नेहा भसीन को सेव किया। प्रतीक ने एक बार फिर अपनी प्रायोरिटी मूस की जगह नेहा भसीन को दी।

प्रतीक ने फिर दिया नेहा भसीन का साथ

प्रतीक ने फिर दिया नेहा भसीन का साथ

शो के होस्ट करण जौहर ने एलिमिनेशन में ट्विस्ट लाते हुए कहा है कि अब घरवाले फैसला करेंगे कि नेहा और मूस में से फाइनल वीक में कौन जाएगा। नेहा और मूस के कमर में एक बम जैसे ऑपजेक्ट लगाया गया। वहीं घरवालों को बारी-बारी से उस कंटेस्टेंट का तार काटने को कहा गया, जिनको वह फाइनल वीक में भेजना चाहते हैं।

शमिता और प्रतीक ने नेहा का तार काटा। जबकि निशांत और दिव्या ने मूस का तार काट दिया। अंत में राकेश ने नेहा का तार काट दिया और उसे एलिमिनेशन से बचा लिया। इसी के साथ मूस बाहर हो गईं।

मूस्कान ने कहा था- मैं लड़की से शादी करना चाहूंगी

मूस्कान ने कहा था- मैं लड़की से शादी करना चाहूंगी

मूस्कान ने इस डिजिटल सीजन में लोगों को काफी मनोरंजन किया है। उनकी यात्रा को ज्यादातर निशांत भट और प्रतीक सहजपाल के साथ ज्यादा देखी गई है। मूस ने कहा था कि वह बाइसेक्सुअल हैं। अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में बात करते हुए मुस्कान ने कहा था, ''मैं लड़कों की ओर अधिक आकर्षित होती हूं। स्पेक्ट्रम पर, मेरे लिए एक लड़की के साथ संबंध अधिक महत्वपूर्ण है। जब शादी की बात आती है, तो मैं उस व्यक्ति के साथ एक मजबूत रिश्ता विकसित करने पर एक लड़की से शादी करना चाहूंगा।"

मूस ने कहा था- मैं किसी के साथ धोखेबाजी नहीं कर सकती

मूस ने कहा था- मैं किसी के साथ धोखेबाजी नहीं कर सकती

न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, मूस ने रियलिटी शो में भाग लेने के साथ-साथ अपनी रणनीतियों के बारे में भी बात की थी। मूस ने कहा था, "मेरी सबसे बड़ी गेम प्लान खुद को बनाना है। मैं बहुत ही सिंपल हूं। मैं लोगों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकती, नाही किसी को धोखा दे सकती हूं। मेरी मां कहती है कि मैं बहुत सरल हूं, और मुझे सोच कर बोलना चाहिए। लेकिन मैं वास्तव में ऐसा नहीं कर सकती।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+