Bigg Boss Ott: शमिता शेट्टी की उम्र का अक्षरा सिंह ने उड़ाया मजाक, कही ये बात

Bigg Boss Ott: शमिता शेट्टी की उम्र का अक्षरा सिंह ने उड़ाया मजाक, कही ये बात

मुंबई, 13 अगस्त: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में पहले ही दिन से कंटेस्टेट्स के बीच तकरार देखने को मिल रहा है। शो के शुरुआत में ही शमिता शेट्टी का प्रतीक सहजपाल और उनकी पार्टनर अक्षरा सिंह से झगड़ा दिखा तो वही, आए दिन कंटेस्टेंट्स का किसी न किसी वजह से झगड़ा देखने को मिल रहा है। अक्षरा और शमिता की घर में हुई लड़ाई के बाद अक्षरा सिंह शमिता शेट्टी की उर्फी जावेद के साथ मिलकर बुराई करती हुईं दिखीं।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Bhojpuri Actress Akshara Singh ने Shamita Shetty की Age का उड़ाया मजाक |वनइंडिया हिंदी
    शमिता शेट्टी को अक्षरा सिंह ने कहा मौसी

    शमिता शेट्टी को अक्षरा सिंह ने कहा मौसी

    दरअसल, शो के शुरूआत में ही भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेर शमिता शेट्टी के बीच तीखी नोकझोक हुई थी। दोनों के बीच यह नोकझोक खाने को लेकर हुई थी। तो वहीं, 11 अगस्त को दिखाए गए एपिसोड में अक्षरा सिंह उर्फी जावेद के साथ आपस में बातचीत कर रही हैं और शमिता शेट्टी को मौसी कहकर बुला रही हैं। अक्षरा ने उर्फी से बातचीत करते हुए ये भी कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि शमिता शेट्टी 42-43 साल की हैं और इंडस्ट्री में इतनी पुरानी हैं।

    शमिता उनकी मां की उम्र की: अक्षरा सिंह

    शमिता उनकी मां की उम्र की: अक्षरा सिंह

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान अक्षरा सिंह ने न सिर्फ उन्हें मौसी कहकर संबोधित किया, बल्कि वो शमिता शेट्टी की उम्र को लेकर भी शेमिंग करती हुईं देखी गईं। अक्षरा सिंह शो में शमिता की उम्र को लेकर कहा कि शमिता उनकी मां कि उम्र की हैं। इसके बाद ये दोनों जोर-जोर से हंसने लगे और उन्हें मौसी बुलाने लगे। इतना ही नहीं, अक्षरा ये भी कहती हैं कि शमिता अक्सर घर के दूसरे लोगों पर हावी होने की कोशिश करती हैं, वो घर की हर चीज़ पर नजर रखती हैं।

    उर्फी की बात सुनकर हैरान हुईं अक्षरा

    उर्फी की बात सुनकर हैरान हुईं अक्षरा

    इसके बाद उर्फी भी बोलने लगते हैं कि वो चीज़ों को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करती हैं। उर्फी जावेद अक्षरा से बात करते हुए आगे कहती हैं अपने सीजन में हारकर गईं, क्या कर लिया। अपना सीजन जीत नहीं पाई हमें डिक्टेट करने की कोशिश करती है। अक्षरा को ये जानकर ताज्जुब होता है कि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि शमिता शेट्टी ने साल 2009 में बिग बॉस में हिस्सा लिया था। लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए वो 34वें दिन ही घर से निकल गईं थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+