'ये इंसान कब सुधरेगा?' Mahesh Bhatt ने मनीषा रानी को किया किस, बैठकर गालों को भी सहलाया फिर..

Mahesh Bhatt Touch Manisha Rani: सलमान खान का चर्चित शो बिग-बॉस ओटीटी 2 इन दिनों काफी चर्चा में है। आए दिन बिग-बॉस के घर में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिलहाल शो में फैमिली वीक चल रहा है ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले बिग-बॉस के घर आ रहे हैं।

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट के पिता और मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट उनसे मिलने और सपोर्ट करने बिग-बॉस पहुंचे। इस एपिसोड के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें महेश भट्ट का मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे के साथ व्यवहार फैंस को खास पसंद नहीं आया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Mahesh Bhatt

सोशल मीडिया पर जो महेश भट्ट की वीडियो वायरल हो रही है उसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही डायरेक्टर की बिग-बॉस के घर में एंट्री होती है तभी मनीषा रानी उनसे मिलने दौड़ती हुई नजर आईं। मनीषा ने सबसे पहले महेश भट्ट के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। लेकिन महेश उल्टा उनके कंधों पर हाथ रखकर कहते हैं 'मेरी उम्र की तौहीन मत करना'। इसके बाद उन्होंने मनीषा का हाथ पकड़ा और कहा 'खामोशी से बात करेंगे।'

इसके बाद महेश भट्ट मनीषा से उनकी आंखों में देखने के लिए कहते हैं और उन्हें पुचकारने लगते हैं। लेकिन जैसे ही मनीषा अपनी नजरें झुका लेती हैं तभी महेश उनसे कहते हैं कि, 'तुम मेरी आंखों में देख नहीं पा रही हो क्या?' हैरानी की बात ये है कि सभी कंटेस्टेंट्स ये सब होते हुए चुपचाप देख रहे थे।

इसके बाद महेश भट्ट मनीषा के सिर को सहलाते रहे और अपने दोनों हाथों से उसके गालों को भी छुआ। इतना ही नहीं उन्होंने जब पूजा भट्ट मनीषा की महेश के सामने उनकी तारीफ करने लगी तो महेश ने अचानक उनका हाथ पकड़ा और किस कर दिया। महेश भट्ट का मनीषा रानी के प्रति ये बिहेवियर फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे।

जैसे ही ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने महेश भट्ट पर जमकर निशाना साधा। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "वह उसे और हमें अनकंम्फर्टेबल कर रहे हैं"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "अबे वो मनीषा है मलाई चाप नहीं जो भूखे की तरह देख रहा है"। एक अन्य यूजर ने लिखा 'ये नेशनल टेलीविजन पर क्या कर रहा है, आपकी बेटी के सामने बेशर्मी से व्यवहार कर रहा है इस आदमी को शर्म आनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+