वो जीतना चाहिए बस... Elvish Yadav के फैंस से एक्स गर्लफ्रेंड ने की अपील, कीर्ति मेहरा का पोस्ट वायरल

Elvish Yadav Ex Girlfriend Kirti Mehra: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' का जल्द ही फिनाले आने वाला है। इस शो की शुरूआत बेहद धीमी हुई थी लेकिन जब से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की शो में एंट्री है तब से इसकी टीआरपी आसमान छूने लगी है।

बिग-बॉस ओटीटी 2 में सबसे ज्यादा इस वक्त यूट्यूबर एल्विश यादव चर्चा में हैं। उनके शो में आने के बाद से फैंस इस शो को देखना पसंद करने लगे। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार एल्विश यादव ही बिग-बॉस का खिताबि जीतेंगे। इस बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Elvish Yadav

एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर की वीडियो शेयर कर फैंस से उन्हें वोट देने की अपील की। कीर्ति मेहरा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'दोबारा नहीं बोलुंगी वोट फॉर एल्विश यादव। जितना आप सभी वोट कर सकें। घर के सारे डिवाइसेस से कर दो ये जीतने के आना चाहिए।' फिलहाल कीर्ति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन इन सबके बावजूद वह चाहती हैं उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड बिग-बॉस का खिताब जीत के आए। यही वजह है कि उन्होंने अपने एल्विश के लिए लोगों से वोट की अपील की है। बता दे एल्विश की पूर्व गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा भी इंटरनेट सेंशेसन हैं। उनके यूट्यूब में लाखों सबस्क्राइबर्स हैं। खैर एल्विश बिग-बॉस जीतेंगे या नहीं ये तो 14 अगस्त को ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+