Bigg Boss OTT 2: एक्ट्रेस Jiya Shankar का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- फैमिली डॉक्टर ने मेरा शोषण किया था
Actress Jiya Shankar: बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार घर के अंदर टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर भी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं हैं, जिनको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइडेड हैं। शो के अंदर अब तक उनके बीच और पलक पुरसवानी के एक्स अविनाश सचदेव के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।
इस बीच मराठी फिल्म 'वेद' फेम जिया शंकर का एक इंटरव्यू चर्चाओं में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और लव लाइफ पर चौंकाने वाले खुलासे किए। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो बचपन में मोलेस्टेशन का शिकार हुईं थी।

मोलेस्टेशन का शिकार हुईं जिया
दरअसल, 'पिंकविला' को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए शोषण पर चौंकाने वाला खुलासा किया। जब एक्ट्रेस से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा तो उन्होंने मोलेस्टेशन का शिकार होने पर अपनी आपबीती बताई।
फैमिली डॉक्टर ने किया शोषण
इंटरव्यू में जिया ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके फैमिली डॉक्टर ने उन्हें मोलेस्ट किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका बचपन में शोषण हो चुका है और वो कोई और नहीं बल्कि उनके फैमिली डॉक्टर ने उनके साथ किया था।
सुनाई अपनी आपबीती
जिया शंकर ने कहा, 'मैं 10वीं क्लास में थी और मेरे बोर्ड के एग्जाम थे। जब मैं बीमार पड़ गई थी, तब मेरे पैरेंट्स अलग हो चुके थे। इसलिए मैं अकेले ही डॉक्टर के पास चली गई। मैं एक बच्ची थी। मुझे क्या पता कि वह यह जानकर मेरा फायदा उठाएगा कि मेरे माता-पिता अब साथ नहीं हैं। इसलिए, जब उसने मुझसे पूछा कि मेरे फादर मेरे साथ क्यों नहीं आए हैं, तो मैंने उसे सच बता दिया।'
लव लाइफ के बारे में भी बताया
एक्ट्रेस ने इस घटना को अपनी जिंदगी की सबसे डिस्टर्बिंग चीजों में से एक बताया। वहीं जब एक्ट्रेस से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी लव लाइफ 'इतनी अच्छी नहीं रही है।' उन्होंने आगे यह जनरेशन थोड़ी गड़बड़ है। लोग कन्फ्यूज्ड हैं। बता दें कि जिया शंकर की 'काटेलाल एंड संस' के अपने को-एक्टर पारस अरोड़ा के साथ डेटिंग की अफवाह थी।












Click it and Unblock the Notifications