'लोग मुझे खरी-खोटी सुनाते हैं, मेरी फैमिली को धमकियां मिलती हैं', छलका बिग बॉस के नैरेटर का दर्द और फिर...
Bigg Boss 17: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। ये शो इस समय घर घर में पॉपुलर हो चुका है। शो का 17वां सीजन चल रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में पहले दिन से ही घरवालों के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर चर्चा हो रही है। लेकिन इस बीच शो की दूसरी आवाज यानी शो के नैरेटर विजय विक्रम सिंह भी सुर्खियों में छाए हुए हैं।
बिग बॉस नैरेटर को किया जाता है ट्रोल
विजय विक्रम सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड बबल से खुलकर बातचीत की और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में विजय विक्रम सिंह ने बताया है कि कैसे लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं और जमकर गालियां भी देते हैं। कई लोग उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

विजय विक्रम सिंह को मिलती हैं गालियां
विजय विक्रम सिंह ने बताया कि वो बिग बॉस की आवाज नहीं हैं बल्कि वो सिर्फ इस शो के नैरेटर हैं। उनका कहना है कि लोग उनकी इस बात को झूठ मानते हैं और उन्हें ही बिग बॉस समझते हैं। यही वजह है कि जब भी शो से कोई स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स या उनका फेवरेट कंटेस्टेंट एलिमिनेट होता है तो लोग विजय विक्रम सिंह को ही गालियां देना शुरू कर देते हैं।
विजय ने कहा- लोगों ने मुझे हमेशा गलत समझा है
विजय विक्रम सिंह ने अपने इंटरव्यूमें कहा- पिछले दो साल से मुझे बहुत ट्रोल किया जा रहा है। फेवरेट और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद लोगों ने मुझे खूब गालियां दी हैं। लोगों को लगता है कि मैं ही बिग बॉस हूं और मैं ही कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट करता हूं। लेकिन मैंने उन्हें कई बार समझाया है कि कंटेस्टेंट्स मेरे कहने पर नहीं बल्कि ऑडियंस के वोट्स के आधार पर ही बाहर होते हैं।
फैमिली को भी मिली हैं धमकियां
विजय विक्रम सिंह ने आगे बताया- सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि कई बार उनकी फैमिली को भी लोगों ने इसमें घसीटा है। उनके परिवार को भी कई बार धमकियां मिली हैं। विजय ने कहा कि उन्हें भी नहीं पता की बिग बॉस कौन हैं। वो एक इंसान है या कोई मशीन लेकिन अगर वो पर्सन भी हैं तो भी वो बस अपनी जॉब कर रहे हैं। इसके लिए लोगों को कुछ भी गलत नहीं समझना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications