Bigg Boss: स्नेहा ने बयां किया पतियों के शोषण का दर्द, भड़की काम्या ने कहा-'victim card ना खेलो'

नई दिल्ली, 22 सितंबर। सीरियल 'ज्योति' से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली मराठी अभिनेत्री स्नेहा वाघ इन दिनों 'बिग बॉस' की वजह से सुर्खियों में हैं। स्नेहा इन दिनों मराठी बिग बॉस सीजन 3 का हिस्सा हैं। जहां इस वक्त लड़ाई-झगड़े का फूल ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी दौरान स्नेहा ने अपने जीवन के कुछ कड़वे पलों का जिक्र शो में किया है जिसके लिए उनकी क्लास मशहूर टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने लगा दी है।

'मेरे पति ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी'

'मेरे पति ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी'

दरअसल शो के अंदर स्नेहा ने अपनी टूटी हुई शादियों का जिक्र किया है। मालूम हो कि स्नेहा की दो शादियां हुई थीं और दोनों ही असफल हो गईं। स्नेहा का कहना है कि पहले पति ने उनका शारीरिक शोषण किया था तो वहीं दूसरे ने उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। अब इसे आप बैड लक ही कह लीजिए कि मेरी दोनों ही शादी असफल रहीं, जिसका मुझे कष्ट और दुख है।

 19 साल की उम्र में स्नेहा ने अविष्कार दार्वेकर से शादी की थी

19 साल की उम्र में स्नेहा ने अविष्कार दार्वेकर से शादी की थी

आपको बता दें कि मात्र 19 साल की उम्र में स्नेहा ने अविष्कार दार्वेकर से शादी की थी लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। स्नेहा ने अपने पति अविष्कार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद साल 2015 में स्नेहा की लाइफ में इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी की एंट्री हुई थी और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली लेकिन शादी के बाद ही दोनों में झगड़े होने लगे और मात्र 8 महीने बाद ही स्नेहा और अनुराग अलग-अलग रहने लगे, हालांकि दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है लेकिन दोनों साथ नहीं है।

 'अविष्कार दार्वेकर पूरी तरह से गलत लड़का था'

'अविष्कार दार्वेकर पूरी तरह से गलत लड़का था'

अपनी लाइफ के इसी फेज की बात करते हुए स्नेहा ने 'बिगबॉस' के अंदर कहा कि ' मैं ये नहीं कह सकती थी कि अविष्कार दार्वेकर पूरी तरह से गलत लड़का था लेकिन वो मेरे लिए सही नहीं था। ये मेरा दुर्भाग्य है कि मेरी दूसरी शादी भी सफल नहीं हो पाई। दोनों असफल शादियों केबाद मुझे ये एहसास हो गया है कि पुरुषों को हेडस्ट्रॉन्ग औरतें अच्छी नहीं लगती हैं। उन्हें अपने से आगे निकलती महिलाएं रास नहीं आती हैं। फिलहाल मैं अकेले हूं और अपना परिवार चलाने में सक्षम हूं।'

'victim card ना खेलो'

आपको बता दें कि मात्र 17 साल की उम्र में मराठी थिएटर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्नेहा ने 'अधूरी एक कहानी', ज्योति और 'वीरा' जैसे लोकप्रिय शो किए हैं।

काम्या को गुस्सा आ गया

लेकिन स्नेहा की इस तरह की बातों पर काम्या को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि 'तुम बिग बॉस के घर में आना चाहती थी, अच्छा है, तुम आई भी। लेकिन यहां विक्टिम कार्ड क्यों खेल रही हो?; तुम्हारी पहली शादी के बारे में तो मुझे मालूम नहीं लेकिन दूसरी शादी की सच मुझे पता है इसलिए गेम शो को अपनी बातों से भ्रमित ना करो, 4 दिन के गेम के लिए victim card ना खेलो और खेल को गंदा ना करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+