सड़कों पर क्यों भीख मांगता दिखा मशहूर एक्टर? खौफनाक चेहरा देख चिल्लाई औरतें, जानिये क्या है पूरा मामला...
बिग बॉस की कई सारी हस्तियां हैं, जिन्होंने शो में अपनी मौजूदगी से लोगों को खूब इंप्रेस किया। कई कंटेस्टेंट्स हैं, जो भले ही शो जीत ना सके हों, मगर फैंस के लिए वे ही विनर हैं। एक ऐसा ही कंटेस्टेंट इन दिनों चर्चा में है। मगर हाल ही में ये कंटेस्टेंट सड़क पर भीख मांगता दिखा तो लोगों के भी होश उड़ गए।
बताते चलें कि ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शिव ठाकरे है। इन दिनों शिव डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आ रहे हैं। हाल ही में वे मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते दिखे। मगर इस दौरान उनका खौफनाक चेहरा देखकर लोगों की चीख ही निकल गई।

दरअसल, शिव ठाकरे ने अपना लुक बदलने की ठानी। वे प्रोस्थेटिक मेकअप लगाकर सड़कों पर भीख मांगने निकले। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से उनका चेहरा काफी हद तक बदला हुआ दिख रहा है।
इसके बाद शिव सीधे सड़क पर निकल जाते हैं। ऑटो वाले के पास जाकर वे भीख मांगने लगते हैं। शोरूम जाते हैं तो गार्ड उन्हें बाहर से ही भगा देता है। एक महिला शिव को देखकर जोर से चिल्लाने लगती हैं। मगर आखिरी में एक ऑटो ड्राइवर शिव को पैसे देता है और सबका दिल जीत लेता है।
शिव ठाकरे ने ये वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कैलाश खेर का मैं तो नहीं हूं... गाना लगाया हुआ है। क्लिप देखने के बाद आपको भी समझ आ जाएगा कि उन्होंने ये सब क्यों किया।












Click it and Unblock the Notifications