बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा पर अस्पताल के बाहर हुआ हमला, अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज कराया केस

बिग बॉस फेस प्रियांक शर्मा पर एक अज्ञात शख्स ने हमला बोल दिया। जिसकी वजह से उन्हें कईं गहरी चोटे आई हैं।

मुंबई, 3 अगस्त: टीवी एक्टर और बिग-बॉस फेस प्रियांक शर्मा स जुड़ी एक बड़ी आई है। एक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, बीते दिन 30 जुलाई को वह अपनी मां के साथ अस्पताल गए थे। अस्पताल के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जिसकी वजह काफी गहरी चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये घटना गाजियाबाद के कौशांबी इलाके की है। फिलहाल एक्टर ने हमलावर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

priyank sharma

प्रियांक शर्मा ने बताया पूरा हादसा
ईटाइम्स से बात करते हुए प्रियांक शर्मा ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया, 'मैं अपनी मां के चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गया था। मेरे पिता भी हमारे साथ थे। चेकअप के बाद हम बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक कहीं से एक आदमी ने मुझ पर हमला किया और मुझे मारना शुरू कर दिया। मैं उसका हाथ पकड़ने और उसे पीछे धकेलने में कामयाब रहा। खूब हंगामा हुआ। अस्पताल प्रशासन के दो लोग मेरे बचाव में आए और मैं उनका आभारी हूं। जिस व्यक्ति ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की वह भाग गया। ये बहुत डरावना था।'

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके साथ प्रियांक शर्मा ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आखिर वो शख्स कौन था और वह उन्हें क्यों मारना चाहता था। वहीं कौशांबी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रियांक ने कहा, "हमने सीसीटीवी फुटेज के लिए बाद में अस्पताल से संपर्क करने की कोशिश की, ताकि इसे पुलिस को सौंपा जा सके, लेकिन अस्पताल के सिक्योरिटी ने हमें यह नहीं दिया'। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+