तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं आमिर खान? इस हीरोइन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा
मुंबई,

इस हीरोइन के साथ रिलेशन की चर्चा
दावा किया जा रहा है कि आमिर एक एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में हैं, जो उनके साथ फिल्म में काम भी कर चुकी हैं। मीडिया में सबसे ज्यादा कयास फातिमा सना शेख को लेकर लगाए जा रहे हैं। वो आमिर के साथ काम भी कर चुकी हैं और पहले भी दोनों के बीच अफेयर होने का दावा किया जा चुका है। कुछ लोगों ने आमिर के तलाक के पीछे भी उनको ही कहा था।
Recommended Video

तो आमिर इसलिए अभी कुछ नहीं कहना चाहते
बताया गया है कि आमिर 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद शादी के बारे में बताएंगे। इसकी वजह ये है कि वो नहीं चाहते कि उनकी निजी जिंदगी के किसी फैसले के चलते फिल्म पर कोई असर हो। बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आमिर ही बता सकते हैं सच
आमिर खान फिल्मी पार्टियों, अवार्ड फंक्शन वगैरह से दूरी बनाकर रखते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी उपस्थिति बहुत सीमित है। इन्हीं प्लेटफॉर्म से स्टार्स की तस्वीरें सामने आती हैं। वहीं आमिर किसके साथ हैं, इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में आमिर की शादी की बात में कितना दम है, ये जब तक वो खुद नहीं बताएंगे। तब तक कछ कहना जल्दीबाजी ही होगी।

दो बार शादी कर चुके आमिर
आमिर खान ने रीना दत्ता से 1986 में शादी की थी। दोनों 2002 मे अलग हो गए थे। आमिर और रीना दत्ता के 2 बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हैं। आमिर ने पहले तलाक के बाद 2005 में किरण से दूसरी शादी की थी। दोनों का एक बेटा आजाद है। किरण के साथ इसी साल उनका अलगाव हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications