Bigg Boss फेम गौहर खान ने बेटे को दिया जन्‍म, इंस्‍टाग्राम पर प्‍यारी सी पोस्‍ट लिखकर सुनाई खुशखबरी

मदर्स डे के चार दिन पहले एक्‍ट्रेस गौहर खान ने एक प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट के जरिए ये जानकारी खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Gauhar Khan

बिग बॉस फेम एक्‍ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर 10 मई को बच्‍चे की किलकारियां गूंजी हैं। शादी के ढाई साल बाद गौहर खान ने पहले बच्‍चे को जन्‍म बुधवार को दिया। बच्‍चे के जन्‍म के 24 घंटे बाद गौहर खान मां बनने की ये खुशखबरी अपने फैंस और जानने वालो को इंस्‍टाग्राम के जरिए दी। गुरुवार को, गौहर खान और ज़ैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर करते हुए बताया कि हमारे पहले बच्‍चे का जन्म 10 मई, 2023 को हुआ।

गौहर ने खूबसूरत लब्ज़ लिखकर दी खुशखबरी

गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक प्‍यारा सा कार्ड ब्लू कलर का कार्ड शेयर कर शुरूआत में लिखा ये बेबी ब्‍वॉय है। इसके साथ ही इस कार्ड पर लिखा 'अल्लाहुम्मा बारिक फिही।' इसके साथ ही उन्‍होंने कुछ और खूबसूरत लब्ज लिखकर अपने घर में आए इस नन्‍हें मेहमान को खुशियों का बंडल बताया।

एक्‍ट्रेस ने मां बनने पर लिखी ये पोस्‍ट

एक्‍ट्रेस ने लिखा ये हमारा बच्‍चा 10 मई 2023 को हमें यह एहसास कराने के लिए आया है कि वास्तव में खुशी का क्या मतलब है। इसके साथ एक्‍ट्रेस ने लिखा सभी के प्‍यार और दुआओं के लिए धन्यवाद। खिलखिलाते मंमी- पापा , गौहर और ज़ैद।

2020 में जैद और गौहर खान ने किया था निकाह

बता दें कोरोना लॉकडाउन 2020 दिसंबर के समय गौहर खान की शादी बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार स्‍माइल दरबार के बेटे जैद़ दरबाद से हुई थी। कुछ महीने पहले गौहर की प्रेग्नेंसी की खबर जैद़ ने खुद इंस्‍टाग्राम पर दी थी।

धूमधाम से किया था बेबी शॉवर

आए दिन गौहर अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर करती रहती थी। उन्होंने हाल ही में मुंबई में बेबी शॉवर का आयोजन किया। इसमें कई मशहूर हस्तियों और उनके दोस्तों ने शिरकत कीृ थी। गौहर खान ने अपनी गोदभराई में करवाए गए फोटो शूट की फोटोज अपने फैंस के लिए इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें गौहर खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। गौहर और जैद बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

गौहर खान के मां बनने पर इन सेलेब्रेटीज ने दी बधाई

गौहर के मां बनने की सुनकर युविका चौधरी, समीरा रेड्डी, माही विज, श्वेता पंडित और अनिरुद्ध शर्मा जैसी हस्तियों ने बधाई दी। गौहर ने अभिनेता ज़ैद दरबार से दिसंबर 2020 में शादी की। उन्होंने घोषणा की कि वे पिछले साल दिसंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+