Bigg Boss 6 की विजेता उर्वशी ढोलकिया की कार का हुआ एक्सीडेंट
टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट हो गया है। शनिवार को जब वह शूटिंग के लिए जा रही थीं तो इस दौरान एक बस सवार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। अच्छी बात यह है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है

बिग-बॉस 6 की विजेता उर्वशी ढोलकिया कार हादसे का शिकार हो गई हैं। शनिवार को मुंबई में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उर्वशी मीरा रोड फिल्म स्टूडियो शूटिंग के लिए जा रही थीं। कश्मीरा में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस और उर्वशी की कार के बीच टक्कर हो गई। बस ने उर्वशी की कार को पीछे से टक्कर मार दी। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। ढोलकिया की ओर से इस बाबत कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। कश्मीरा पुलिस ने अभिनेत्री के ड्राइवर का बयान दर्ज किया है।
गौर करने वाली बात है कि पिछले साल दिसंबर माह में उर्वशी के बेटे क्षितिज ने मां की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी पर पलटवार किया था। दरअसल यूजर्स ने उर्वशी की बिकिनी की तस्वीर पर कमेंट किया था। जिसपर क्षितिज ने कहा था कि इन ट्रोलर्स का मुझपर कोई असर नहीं होता है। हमने मां को परिवार के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। हमारी मां ने हमारी जरूरतों को पूरा किया है, हमे अच्छा जीवन दिया है, लेकिन कभी भी हमे उनपर निर्भर नहीं होने दिया। हमने स्वतंत्र होना सीखा है, बेहतर कल के लिए मेहनत करना सीखा है। हम एक दूसरे को जबरन परेशान नहीं करते हैं। हम इस बात से बिल्कुल खुश हैं कि वह अपना जीवन अपनी शर्तों पर जी रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करें, हमे इससे कोई दिक्कत नहीं है।
बता दें कि उर्वशी के दो जुड़वा बच्चे हैं, जिनका नाम क्षितिज और सागर हैं। क्षितिज ने बताया कि एक समय ऐसा था कि ट्रोल्स की वजह से हमे काफी चिंता होती थी। मैं अजीबोगरीब कमेंट पढ़ता था। कुछ लोग मेरी मां को ट्रोल करते थे। मुझे याद है कि जब मैं हाई स्कूल में था तो मुझे लोग ट्रोल करते थे, मैं कई प्रोफाइल को रिपोर्ट करता था। लेकिन मैं खुद पर हंसता हूं। मैं पागल था, इन लोगों का कोई अस्तित्व नहीं होता है असल जीवन में। मैंने इन लोगों को नजरअंदाज करना और अपना समय बचाना सीख लिया है। बता दें कि कसौटी जिंदगी की में उर्वशी ने कमोलिका का लोकप्रिय किरदान निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications