'दो कौड़ी है सोच उसकी', जीशान सिद्दीकी ने तान्या मित्तल की सच्चाई लाई बाहर, फूट कर रोई इंफ्लूएंसर

Zeeshan Siddiqui Exposes Tanya Mittal: सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में शामिल हर प्रतियोगी अपनी रणनीति से दर्शकों पर छाप छोड़ने की कोशिश कर रहा है। शो की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट्स के बीच नोक-झोक देखने को मिल रही है। हाल ही में एक नया प्रोमो आया है, जिसमें तान्या मित्तल और जीशान के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जिसके बाद तान्या फूट फूट कर रोने लगीं। हालांकि नोक-झोक के पहले दोनों आपस में मस्ती मजाक कर रहे थे।

इस मामले की शुरुआत में तान्या मित्तल, जीशान और फरहाना आपस में बातचीत कर रहे थे। तब तक इन तीनों के बीच हंसी मजाक चल रहा था। इसी दौरान जीशान ने तान्या से कहा कि वह कुनिका सदानंद को बोलने का मौका देती हैं। जब वो बोलती हैं, तब जवाब नहीं देतीं, यही वजह है कि कुनिका तुम्हारे ऊपर हावी हो जाती हैं। जीशान इस बात पर तान्या ने कहा, "सर, आप फ्लिप मत होइए।"

Zeeshan Siddiqui Exposes Tanya Mittal

बस फिर यहीं, से दोनों की बातचीत नोक-झोक में बदल गई। जीशान ने आगे कहा कि उन्हें उस दिन बहुत अच्छा लगा था जब तान्या ने कुनिका सदानंद को जवाब दिया था। इस पर तान्या बोलीं, "मैं अब जवाब देने लगी हूं, मैं धीरे-धीरे सीख रही हूं।" दोनों के बीच बहस बढ़ गई जिसके बाद तान्या गुस्से में घर के अंदर चली गईं और कहा, "मैं आपको पहले भी बोल चुकी हूं कि मैं जवाब देना सीख रही हूं।" इसके बाद वही होता है, जो तान्या करती हैं। फूट-फूट कर रोने लगती हैं। इसके बाद हर कोई उन्हें अटेंशन भी देता है। तान्या को रोते देख नीलम गिरी उन्हें सांत्वना देती हैं।

दोनों के बीच की लड़ाई देख, ये समझ आ रहा है कि मामला यहीं नहीं रुकने वाला है। क्योंकि जीशान अपनी बात पर अड़े हुए हैं। प्रोमो में देखकर यही लगता है। लेकिन अभी पूरा एपिसोड बाकी हैं। जिसे देखने के बाद असली खेल पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+