Bigg Boss 19: 'वीकेंड के वार' में सलमान खान का फूटा गुस्सा, फरहाना भट्ट को लगाई ऐसी लताड़
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में अब हर दिन तनाव बढ़ता जा रहा है। घर में बहसबाजी भी बहुत ज्यादा हो रही है। हाल ही में फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी और बसीर अली खान के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिस पर सलमान खान गुस्सा हो गए हैं।
वीकेंड के वार में सलमान खान का कड़ा रुख
इस बार सलमान खान ने वीकेंड के वार में कड़ा रुख अपनाया। सलमान खान ने फरहाना को साफ शब्दों में समझाया कि खुद को पीस एक्टिविस्ट बताने का कोई अधिकार उन्हें नहीं है, क्योंकि उनके व्यवहार में ऐसा कोई गुण नहीं दिखता है।

सलमान खान ने फरहाना भट्ट को लताड़ा
-वीकेंड के वार में सलमान खान ने प्रणित मोरे से स्टोर रूम से एक किताब लाने को कहा। जब प्रणित किताब लेकर आए, उस पर लिखा था- फरहाना अपशब्द कोश। सलमान ने फरहाना से कहा कि इस किताब में दर्ज शब्द पढ़े, ताकि उनकी मां भी सुन सकें।
-फरहाना ने किताब में लिखे शब्द पढ़े- कुत्ता, भिखारी, दो पैसे की, बवासीर अली खान, गंदी नाली का कीड़ा, छह फुट का कचरा। सलमान ने तंज कसते हुए कहा- आपको ये सब याद है न? कौड़ी का, औकात, परवरिश, पैदाइश। आपने बसीर के साथ लड़ाई के दौरान और भी कई अपशब्द कहे थे।
सलमान खान ने फरहाना से पूछा ऐसा सवाल
-सलमान खान ने आगे कहा- लेकिन मैंने उस समय चुप रहना ठीक समझा। क्योंकि कई बार घर में मतभेद होते रहते हैं। हालांकि ये मामला अलग था। सलमान खान ने फरहाना से सवाल किया कि जब बसीर से झगड़ा चल रहा था तो वह बीच में क्यों नहीं आईं लेकिन नीलम और जीशान के बीच बहस के दौरान खुद क्यों कूद पड़ीं।
-सलमान खान ने फरहाना से पूछा- क्या आपने खुद तय कर लिया कि आपको चलती ट्रेन में कूदना है, जबकि आपके पास इसका टिकट भी नहीं है? सलमान खान ने नीलम से भी सवाल पूछा कि क्या उन्होंने फरहाना के लिए अपशब्द कहे थे, जिस पर नीलम ने जवाब दिया- दो कौड़ी की लड़की, तेरी औकात नहीं कि मुझसे बात करे।
फरहाना भट्ट ने दी ऐसी सफाई
-सलमान खान ने कटाक्ष करते हुए फरहाना से पूछा- आप पीस एक्टिविस्ट कैसे कहलाती हैं? इसका अर्थ तो होता है कि झगड़े सुलझाना, दोस्ती बढ़ाना। लेकिन आप तो उल्टा करती हैं। आपने तो ट्रबल फैलाया है। ये तीन महीने का घर है, लेकिन आपने एक भी पल शांति का योगदान नहीं दिया।
-फरहाना भट्ट ने जवाब में कहा कि गुस्से में शब्द निकल गए थे। सलमान खान ने कहा- गुस्से में कुछ भी बोल देना आपकी आदत बन गई है। क्या मैं आपको गुस्सा दिलाऊं? उन्होंने फरहाना की ये बात भी खारिज कर दी कि सामने वाला कैसा बर्ताव करता है, इससे पीस एक्टिविस्ट बनने में फर्क नहीं पड़ता।
-सलमान खान ने साफ कर दिया कि फरहाना को खुद को पीस एक्टिविस्ट कहना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि उनके शब्दों और व्यवहार से ऐसा कोई प्रभाव नहीं दिखा।












Click it and Unblock the Notifications