Bigg Boss 19 Midnight Chaos: बिग बॉस 19 के घर में आधी रात मचा बवाल, मृदुल और शहबाज के बीच हुई हाथा-पाई
Bigg Boss 19 Midnight Chaos: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। इसमें कई नई चीजें देखने को मिली हैं। बीते दिन तान्या ने विक्टिम कार्ड खेलकर जिस तरह से कुनिका के खिलाफ पूरे घरवालों को कर दिया। उसकी चर्चा अभी भी हो रही है। इसको लेकर घरवालों ने कुनिका को टास्क में खूब खरी-खोटी सुनाई।
सबसे पहले उनकी बहस तान्या मित्तल से हुई, फिर गौरव खन्ना ने भी कुनिका पर निशाना साधा। अब हर दिन इस शो में नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें इस सीजन की पहली लड़ाई यानी हाथापाई होते हुए नजर आ रही है।

नए प्रोमो में मृदुल तिवारी और शहबाज आपस बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। धीर से उनकी ये बातचीत तीखी झड़प में बदल जाती है। दोनों बातों ही बातों में मारपीट और बाहर मिलने की धमकी देना शुरू कर देते हैं। शुरुआत एक मजाक से होती है। जिसमें शहबाज मृदुल से कोई मजाक करते हैं। जिसके बाद मृदुल उससे नाराज हो जाते हैं। जब बात आगे बढ़ती है तो दोनों ऊंगली दिखाकर बात करना शुरू करते हैं। इसके बाद मृदुल अपने बिस्तर से उठकर शहबाज को मारने निकल पड़ते हैं। दोनों की हाथापाई रोकने के लिए पूरे घरवाले आते हैं। दोनों हटाते भी हैं। झूमाझटकी इतनी बढ़ जाती है कि एक दूसरे को धक्का भी लगता है। बाद में शहबाज कहते हैं, तेरी रोटी बनाकर खा जाऊंगा।
इस प्रोमो को देखने के बाद अब शो के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। वो इस नए एपिसोड को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई इस लड़ाई की बात कर रहा है। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने की लिस्ट में आवेज, मृदुल, नगमा और नटालिया का नाम शामिल हैं। पिछले दो हफ्तों से कोई भी कंटेस्टेंट शो से बाहर नहीं हुआ था। ऐसा लगता है कि इस बार कोई एक घर से बाहर होगा। हालांकि वो कौन होगा, ये आने वाले वीकेंड का वार में पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications