Bigg Boss 18: कौन हैं गौरव सक्सेना, जिन्होंने 'वायरल भाभी' पर लगाए गंभीर आरोप
Bigg-Boss 18: बिग बॉस 18 में कई सारे कंटेस्टेंट्स हैं, जिनकी खूब चर्चा है। इन्हीं कंटेस्टेंट्स में से एक हैं वायरल भाभी। वही वायरल भाभी, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मगर हाल ही में एक शख्स ने उनपर ऐसे आरोप लगाए कि हर कोई हैरान रह गया।
वायरल भाभी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
हेमा शर्मा यानी वायरल भाभी पर हाल ही में गौरव सक्सेना नाम के शख्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्हें लेकर कई सारे चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कौन हैं गौरव सक्सेना?

कौन हैं हेमा शर्मा?
बताते चलें कि गौरव सक्सेना कोई नहीं बल्कि हेमा शर्मा के एनआरआई पति हैं। बताते चलें कि उन्होंने अपने 2 साल के बच्चे के लिए यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इसमें उन्होंने हाल ही में अपने पत्नी पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही हेमा शर्मा के उन आरोपों को सिरे से झुठलाया है, जिसका खुलासा उन्होंने बीबी हाउस में किया था।
हेमा के पति ने लगाए ये आरोप
मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमा उन्हें उनके बेटे से मिलने नहीं देती है। उनकी पहली शादी से भी एक बेटा था, जो उनसे दूर हो गया। ऐसे में उन्हें डर है कि उनका ये बेटा भी उनसे दूर ना हो जाए। गौरव ने हेमा पर आरोप लगाए कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं देती हैं। उन्होंने हेमा पर करोड़ों रुपये के फ्लैट की डिमांड का आरोप भी लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications